सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), पटना द्वारा बेतिया राज कचहरी मैदान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 130वें अंक का सामूहिक प्रसारण किया गया। प्रदर्शनी स्थल पर लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रसारण के बाद सांसद ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक रहने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी देश के पिछले 11 वर्षों के विकास कार्यों की झलक प्रस्तुत करती है और आमजन को इसे अवश्य देखना चाहिए। दूसरे दिन आयोजित जागरूकता क्विज और परिचर्चा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। क्विज में केंद्रीय जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनके सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को मंच से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विभागीय लोक-सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा गीत, नाटक तथा जादूगर ए. के. सरकार की प्रस्तुति के माध्यम से भी सरकारी योजनाओं की जानकारी रोचक ढंग से दी गई। सीबीसी, सीतामढ़ी के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जावेद अंसारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। डाक विभाग द्वारा आधार सुधार और डाक बीमा जैसी सुविधाएं भी मौके पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। कार्यक्रम का संचालन ग्यास अख्तर ने किया और धन्यवाद ज्ञापन नवल किशोर झा ने दिया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), पटना द्वारा बेतिया राज कचहरी मैदान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 130वें अंक का सामूहिक प्रसारण किया गया। प्रदर्शनी स्थल पर लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रसारण के बाद सांसद ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक रहने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी देश के पिछले 11 वर्षों के विकास कार्यों की झलक प्रस्तुत करती है और आमजन को इसे अवश्य देखना चाहिए। दूसरे दिन आयोजित जागरूकता क्विज और परिचर्चा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। क्विज में केंद्रीय जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनके सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को मंच से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विभागीय लोक-सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा गीत, नाटक तथा जादूगर ए. के. सरकार की प्रस्तुति के माध्यम से भी सरकारी योजनाओं की जानकारी रोचक ढंग से दी गई। सीबीसी, सीतामढ़ी के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जावेद अंसारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। डाक विभाग द्वारा आधार सुधार और डाक बीमा जैसी सुविधाएं भी मौके पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। कार्यक्रम का संचालन ग्यास अख्तर ने किया और धन्यवाद ज्ञापन नवल किशोर झा ने दिया।


