रायपुर जिले में करीब दो महीने से एसआईआर का काम जारी है। अभी जिन 1.33 लाख लोगों को दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस दी गई है, उसमें 80 फीसदी लोग आ ही नहीं रहे हैं। जिनके नाम मतदाता सूची से कट गए हैं या जिन्हें नोटिस मिला है वे इसका जवाब देने के बजाय दस्तावेजों के साथ फॉर्म 6 जमा कर नए सिरे से अपना नाम जुड़वा रहे हैं। लोगों का कहना है कि नोटिस में जो दस्तावेज मांगे जा रहे हैं उससे आसान नया फॉर्म भरना है। यही वजह है कि जितनी तेजी से नोटिस का जवाब नहीं आ रहे हैं उससे कई गुना ज्यादा तेजी से नए नाम जुड़वाने के लिए आवेदन जमा हो रहे हैं। नोटिस मिलने के बाद भी लोगों को करेंगे जागरूक लोगों के घरों में जाकर जागरूक करेंगे कि वे नोटिस का जवाब दें। दस्तावेज जुटाने में भी मदद दी जाएगी। ताकि लोग आसानी से नोटिस का जवाब दें और अपना नाम जुड़वा सकें। नवीन सिंह ठाकुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी लोगों के नहीं आने की वजह से परेशान अफसरों ने अब सभी बीएलओ से कहा है कि वे लोगों के घर जाएं और उनसे पूछे कि आखिर वे नोटिस का जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं। दस्तावेजों को लेकर उन्हें कोई परेशानी है तो उसे दूर करें। सोमवार से संबंधित मतदान केंद्रों के बीएलओ लोगों के घर-घर जाकर उन्हें जागरूक करेंगे कि वे नोटिस का जवाब दें। इन वजहों से नोटिस का नहीं दे रहे हैं जवाब


