शेखपुरा में बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए वोटर अवेयरनेस कैंपेन (SVEEP) जोर-शोर से चलाया जा रहा है। संबंधित विभागों की ओर से मतदाताओं को मताधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को ‘जीविका दीदियों’ ने ग्रामीण क्षेत्रों में, विकास मित्रों ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति क्षेत्रों में, और आंगनवाड़ी सेविकाओं ने अपने पोषक क्षेत्रों में लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। रंगोलियां बनाकर मतदाताओं को किया जागरूक सदर प्रखंड के मनिऔड़ी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 193 और 194 पर जीविका दीदियों, आंगनवाड़ी सेविकाओं और विकास मित्रों ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान न केवल उन्होंने स्वयं मतदान करने की शपथ ली, बल्कि उपस्थित लोगों को भी मतदान की शपथ दिलाई गई। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आकर्षक रंगोली भी बनाई गई। इसी तरह, सदर प्रखंड के कुरौनी स्थित बूथ संख्या 206 और बरबीघा के हाई स्कूल में भी जीविका दीदियों द्वारा SVEEP गतिविधियां आयोजित की गईं। चेवाड़ा प्रखंड की जीविका दीदियों ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। कोषांग और DPM ने निभाई सक्रिय भागीदारी इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाना और प्रत्येक मतदाता को उनके लोकतांत्रिक अधिकार के प्रति जागरूक करना है। इन आयोजनों में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग और DPM जीविका ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। पहले मतदान फिर जलपान’,’एक वोट शेखपुरा के नाम… जीविका दीदियों और आंगनवाड़ी सेविकाओं ने विशेष रूप से कम मतदान प्रतिशत वाले चिन्हित केंद्रों के मतदाताओं के घर-घर जाकर मताधिकार के प्रयोग की अपील की। सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से ‘पहले मतदान फिर जलपान’, ‘एक वोट शेखपुरा के नाम’, और ’06 नवंबर को देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें’ जैसे नारों और संदेशों के साथ मतदाताओं को बिना किसी डर या प्रलोभन के मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। शेखपुरा में बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए वोटर अवेयरनेस कैंपेन (SVEEP) जोर-शोर से चलाया जा रहा है। संबंधित विभागों की ओर से मतदाताओं को मताधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को ‘जीविका दीदियों’ ने ग्रामीण क्षेत्रों में, विकास मित्रों ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति क्षेत्रों में, और आंगनवाड़ी सेविकाओं ने अपने पोषक क्षेत्रों में लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। रंगोलियां बनाकर मतदाताओं को किया जागरूक सदर प्रखंड के मनिऔड़ी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 193 और 194 पर जीविका दीदियों, आंगनवाड़ी सेविकाओं और विकास मित्रों ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान न केवल उन्होंने स्वयं मतदान करने की शपथ ली, बल्कि उपस्थित लोगों को भी मतदान की शपथ दिलाई गई। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आकर्षक रंगोली भी बनाई गई। इसी तरह, सदर प्रखंड के कुरौनी स्थित बूथ संख्या 206 और बरबीघा के हाई स्कूल में भी जीविका दीदियों द्वारा SVEEP गतिविधियां आयोजित की गईं। चेवाड़ा प्रखंड की जीविका दीदियों ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। कोषांग और DPM ने निभाई सक्रिय भागीदारी इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाना और प्रत्येक मतदाता को उनके लोकतांत्रिक अधिकार के प्रति जागरूक करना है। इन आयोजनों में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग और DPM जीविका ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। पहले मतदान फिर जलपान’,’एक वोट शेखपुरा के नाम… जीविका दीदियों और आंगनवाड़ी सेविकाओं ने विशेष रूप से कम मतदान प्रतिशत वाले चिन्हित केंद्रों के मतदाताओं के घर-घर जाकर मताधिकार के प्रयोग की अपील की। सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से ‘पहले मतदान फिर जलपान’, ‘एक वोट शेखपुरा के नाम’, और ’06 नवंबर को देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें’ जैसे नारों और संदेशों के साथ मतदाताओं को बिना किसी डर या प्रलोभन के मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।


