अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करें : रमाशंकर

अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करें : रमाशंकर

भास्कर न्यूज | गढ़वा नालसा नई दिल्ली व झालसा रांची की निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद और सचिव निभा रंजन लकड़ा के आदेश अनुसार सोमवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओबरा गढ़वा के प्रांगण में पीएलवी की तीन सदस्य टीम ने लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन किया। यह कार्यक्रम दसवीं कक्षा के छात्राओं के बीच किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पीएलवी रमाशंकर चौबे के सर्वधर्म प्रार्थना से की गई। साथ ही उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के गठन और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने और पर्यावरण की रक्षा करने तथा जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दिलाया। उन्होंने साक्षरता दर बढ़ाने पर बल दिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के बारे में बताया। पीएलवी मुरली श्याम तिवारी ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 तथा बच्चों के लिए लालन-पालन योजना 2018 के बारे में बताया। उन्होंने अनाथ बच्चों के लिए स्पॉन्सरशिप योजना के लिए सभी को प्रेरित किया। इस अनाथ बच्चों के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र 72000 से कम का आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बताया। छात्राओं को सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अनेक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओम श्री कृष्णा ने की। इस अवसर पर शिक्षक राजेश शर्मा, राजकुमार पांडेय, शिक्षिका निशा कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। भास्कर न्यूज | गढ़वा नालसा नई दिल्ली व झालसा रांची की निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद और सचिव निभा रंजन लकड़ा के आदेश अनुसार सोमवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओबरा गढ़वा के प्रांगण में पीएलवी की तीन सदस्य टीम ने लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन किया। यह कार्यक्रम दसवीं कक्षा के छात्राओं के बीच किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पीएलवी रमाशंकर चौबे के सर्वधर्म प्रार्थना से की गई। साथ ही उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के गठन और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने और पर्यावरण की रक्षा करने तथा जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दिलाया। उन्होंने साक्षरता दर बढ़ाने पर बल दिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के बारे में बताया। पीएलवी मुरली श्याम तिवारी ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 तथा बच्चों के लिए लालन-पालन योजना 2018 के बारे में बताया। उन्होंने अनाथ बच्चों के लिए स्पॉन्सरशिप योजना के लिए सभी को प्रेरित किया। इस अनाथ बच्चों के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र 72000 से कम का आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बताया। छात्राओं को सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अनेक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओम श्री कृष्णा ने की। इस अवसर पर शिक्षक राजेश शर्मा, राजकुमार पांडेय, शिक्षिका निशा कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *