दृष्टि बाधित संघ महामंत्री ने उठाई समस्याएं:शिक्षा मंत्री को सौंपा प्रमुख मांगों का ज्ञापन, सकारात्मक कार्रवाई का मिला आश्वासन

दृष्टि बाधित संघ महामंत्री ने उठाई समस्याएं:शिक्षा मंत्री को सौंपा प्रमुख मांगों का ज्ञापन, सकारात्मक कार्रवाई का मिला आश्वासन

दृष्टि बाधित कार्मिक संघ के महामंत्री टिकम चन्द जैन ने शनिवार को कोटा में शिक्षा मंत्री से मुलाकात की। बूंदी के लाखेरी से पहुंचे जैन ने इस दौरान संघ की प्रमुख मांगों और दृष्टि बाधित कर्मचारियों की लंबित समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। मुलाकात के दौरान टिकम चन्द जैन ने दृष्टि बाधित कार्मिकों से संबंधित नीतिगत बाधाओं, सुविधाओं की कमी और प्रशासनिक स्तर पर लंबित मामलों को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने कर्मचारियों को आ रही विभिन्न चुनौतियों पर प्रकाश डाला। शिक्षा मंत्री ने संघ द्वारा उठाई गई बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने सभी मांगों पर शीघ्र और सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। शिक्षा मंत्री के इस आश्वासन के बाद दृष्टि बाधित कार्मिकों में एक सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। संघ पदाधिकारियों ने मंत्री का आभार व्यक्त किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *