कोहरे से विजिबिलिटी शून्य, सर्द हवा ने गलन बढ़ाई:शताब्दी, राजधानी, वंदे भारत और तेजस घंटों देरी से आईं; न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पहुंचा

कोहरे से विजिबिलिटी शून्य, सर्द हवा ने गलन बढ़ाई:शताब्दी, राजधानी, वंदे भारत और तेजस घंटों देरी से आईं; न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पहुंचा

कानपुर शहर में कोहरे और सर्द हवाएं मौसम में गलन का एहसास करा रही हैं। सुबह से ही शहर में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते विजिबिलिटी महज शून्य रह गई। दोपहर 11.30 बजे तक कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे शहर में हल्की धूप छा गई, जिससे कोहरा छंट गया। मौसम विभाग के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। शाम होते ही चल रही ठंडी हवाएं मौसम को सर्द कर रही हैं। दिन में निकली धूप
दिन में धूप निकलने के बाद भी शहर का अधिकतम 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। दोपहर के तीन बजते बजते धूप हल्की पड़ने लगी। शाम चार बजते ही एक बार फिर सर्द हवाओं ने शहर में गलन पैदा कर दी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर भारत में एक साथ दो पश्चिमी विक्षोप का असर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी। प्रीमियम ट्रेनें भी घंटों देरी से पहुंची घने कोहरे का असर ट्रेनों के समय पर भी पड़ा है। सोमवार को 47 ट्रेनें तय समय से घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची। नई दिल्ली से कानपुर सेंट्रल आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12034) 1.29 घंटे देरी से आई। इसके अलावा नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली तेजस एक्सप्रेस (82502) 8.46 घंटे देरी से सेंट्रल पहुंची। नई दिल्ली से राजेंद्र नगर पटना जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (12310) 2.57 घंटे, नई दिल्ली से भुवनेश्वर जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (22812) 3.15 घंटे, नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (12302) 3.59 घंटे, नई दिल्ली से बनारस जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22416) 6.59 घंटे देरी से आई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *