समस्तीपुर में विजिबिलिटी 25 मीटर, न्यूनतम तापमान 5°C:ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों में घना कोहरा; नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर 6 घंटा लेट

समस्तीपुर में विजिबिलिटी 25 मीटर, न्यूनतम तापमान 5°C:ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों में घना कोहरा; नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर 6 घंटा लेट

समस्तीपुर में ठंड का असर बरकरार है। जिले में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 25 मीटर के करीब सिमट गई है। जिसके वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे का असर ट्रेन सेवा पर भी पड़ा है। पिछले 24 घंटा के दौरान अधिकतम तापमान 17.4 रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस कम है। करीब 7 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछिया हवा के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक कोल्ड डे जैसे हालात बने रहेंगे। राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल सत्तार ने बताया कि यह स्थिति 14 जनवरी तक बनी रह सकती है। 14 जनवरी के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। अवध असम 5 घंटा लेट ठंड और कोहरे का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ रहा है। समस्तीपुर से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें 4 से 5 घंटा विलंब से चल रही है। अवध असम एक्सप्रेस(15910) 5 घंटा 30 मिनट लेट से चल रही है। इसके अलावा पवन एक्सप्रेस(11061) 4 घंटा, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस(12566) 4 घंटा 20 मिनट, नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर(02570) 6 घंटा लेट से समस्तीपुर पहुंचेगी। आनंद विहार जयनगर गरीब रथ(12436) दो घंटा 40 मिनट, गोंदिया एक्सप्रेस(15232) एक घंटा, जनसाधारण एक्सप्रेस(15560) 2 घंटा, उदयपुर सिटी न्यू जलपाईगुड़ी(19601) 3 घंटा 30 मिनट, वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस(15566) एक घंटा, राउलकेला जयनगर एक्सप्रेस(18105) एक घंटा, कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस(13165) एक घंटा विलंब से चल रही है। रेलवे के मीडिया प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि घने कोहरे के कारण ट्रेनें विलंब से चल रही है। ट्रेनों का अपडेट स्टेटस लेने के बाद ही घर से निकले ताकि ज्यादा देर तक उन्हें स्टेशन पर इंतजार करना नहीं पड़े। समस्तीपुर में ठंड का असर बरकरार है। जिले में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 25 मीटर के करीब सिमट गई है। जिसके वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे का असर ट्रेन सेवा पर भी पड़ा है। पिछले 24 घंटा के दौरान अधिकतम तापमान 17.4 रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस कम है। करीब 7 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछिया हवा के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक कोल्ड डे जैसे हालात बने रहेंगे। राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल सत्तार ने बताया कि यह स्थिति 14 जनवरी तक बनी रह सकती है। 14 जनवरी के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। अवध असम 5 घंटा लेट ठंड और कोहरे का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ रहा है। समस्तीपुर से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें 4 से 5 घंटा विलंब से चल रही है। अवध असम एक्सप्रेस(15910) 5 घंटा 30 मिनट लेट से चल रही है। इसके अलावा पवन एक्सप्रेस(11061) 4 घंटा, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस(12566) 4 घंटा 20 मिनट, नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर(02570) 6 घंटा लेट से समस्तीपुर पहुंचेगी। आनंद विहार जयनगर गरीब रथ(12436) दो घंटा 40 मिनट, गोंदिया एक्सप्रेस(15232) एक घंटा, जनसाधारण एक्सप्रेस(15560) 2 घंटा, उदयपुर सिटी न्यू जलपाईगुड़ी(19601) 3 घंटा 30 मिनट, वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस(15566) एक घंटा, राउलकेला जयनगर एक्सप्रेस(18105) एक घंटा, कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस(13165) एक घंटा विलंब से चल रही है। रेलवे के मीडिया प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि घने कोहरे के कारण ट्रेनें विलंब से चल रही है। ट्रेनों का अपडेट स्टेटस लेने के बाद ही घर से निकले ताकि ज्यादा देर तक उन्हें स्टेशन पर इंतजार करना नहीं पड़े।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *