पुलिस-जन सहयोग से विश्व शांति महायज्ञ सफल:झज्जर लाखों श्रद्धालुओं की आहुति, 11 हजार दीपों से आलोकित हुआ बेरी मंदिर परिसर

पुलिस-जन सहयोग से विश्व शांति महायज्ञ सफल:झज्जर लाखों श्रद्धालुओं की आहुति, 11 हजार दीपों से आलोकित हुआ बेरी मंदिर परिसर

बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ का भव्य समापन हुआ। पुलिस और आमजन के सहयोग से हुए इस आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर शांति, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। दिव्य माहौल में संपन्न हुआ महायज्ञ महायज्ञ के दौरान 51 वैदिक पंडितों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण और हवन किया गया। 11 हजार दीप प्रज्ज्वलन और करीब 6 क्विंटल शुद्ध घी के उपयोग से मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय और दिव्य वातावरण में डूबा रहा। सुरक्षा के साथ सेवा का भी उदाहरण बनी पुलिस आयोजन में झज्जर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाई। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने आमजन के साथ मिलकर आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। जनप्रतिनिधियों और संतों की रही सहभागिता महायज्ञ के पहले दिन कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, दूसरे दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और अंतिम दिन विधायक बाबा बालक नाथ ने हवन में आहुति देकर विश्व शांति की कामना की। इसके अलावा कई संत-महात्माओं और विद्वानों ने भी भाग लेकर समाज को सद्भाव का संदेश दिया। समाज में शांति और एकता का संदेश पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि महायज्ञ का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में शांति, प्रेम और इंसानियत को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे आयोजन लोगों को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *