भिंड के अभिनव सिंह भदौरिया सेना में लेफ्टिनेंट बने:शूटिंग के नेशनल प्लेयर हैं; परेड के बाद इंस्पेक्टर पिता को सेल्यूट कर गले लगाया

भिंड के अभिनव सिंह भदौरिया सेना में लेफ्टिनेंट बने:शूटिंग के नेशनल प्लेयर हैं; परेड के बाद इंस्पेक्टर पिता को सेल्यूट कर गले लगाया

भिंड जिले के लिए गौरव का पल है। जिले की अटेर तहसील के अंगद का पुरा गांव के रहने वाले अभिनव सिंह भदौरिया भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड (POP) के बाद उन्हें यह रैंक मिली। अभिनव के पिता पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। अभिनव ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) की परीक्षा में ऑल इंडिया 22वीं रैंक हासिल की थी। उनकी स्कूली शिक्षा राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC) देहरादून से हुई है। 2017 में उनका चयन RIMC में हुआ था, जहां उन्होंने 8वीं से 12वीं तक पढ़ाई की। RIMC में प्रदेश से बहुत कम छात्रों का चयन होता है। इसके बाद उन्होंने एनडीए खड़कवासला (पुणे) में कठिन ट्रेनिंग पूरी की और अब वे सेना में अफसर बन गए हैं। शूटिंग और क्रॉस कंट्री के नेशनल प्लेयर अभिनव पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अव्वल रहे हैं। वे शूटिंग और क्रॉस कंट्री दौड़ में नेशनल लेवल के खिलाड़ी रह चुके हैं। अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। पिता पुलिस इंस्पेक्टर, दादा की प्रेरणा से बने अफसर अभिनव के पिता धनेंद्र भदौरिया पुलिस निरीक्षक हैं। वे भिंड जिले के कई थानों में प्रभारी रह चुके हैं और वर्तमान में सतना में पदस्थ हैं। पिता ने बताया कि अभिनव बचपन से ही सेना में अफसर बनना चाहते थे। उनके बाबा रामगोपाल सिंह भदौरिया की इच्छा थी कि उनका पोता सेना की वर्दी पहने। अभिनव ने अपनी मेहनत से दादा का यह सपना पूरा कर दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *