मोतिहारी में विशाल हत्याकांड का खुलासा:मुख्य आरोपी रवि गिरफ्तार, शक में दोस्त को बिरयानी खिलाकर गला रेतकर हत्या, चाकू और कपड़े बरामद

मोतिहारी में विशाल हत्याकांड का खुलासा:मुख्य आरोपी रवि गिरफ्तार, शक में दोस्त को बिरयानी खिलाकर गला रेतकर हत्या, चाकू और कपड़े बरामद

मोतिहारी पुलिस ने विशाल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी रवि को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि 22 फरवरी को थाना क्षेत्र के हराजपुर टिकुलिया बांध के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला था। 24 फरवरी को शव की पहचान पतौड़ा बनकर गांव निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई। पहचान के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के दोस्त आदित्य को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। गुप्त सूचना पर छापेमारी की
मुख्य आरोपी रवि की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रवि को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रवि ने खुलासा किया कि विशाल उसका दोस्त था, लेकिन उसे शक था कि विशाल उसकी बहन पर गलत नजर रखता है। बिरयानी खिलाई और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी
इसी बात से नाराज होकर उसने विशाल को बहाने से बुलाया, बिरयानी खिलाई और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और घटना के समय पहने गए कपड़ों को बरामद कर लिया है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष अंबेश कुमार और एसआई बिपिन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस फिलहाल मामले की आगे की जांच कर रही है। मोतिहारी पुलिस ने विशाल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी रवि को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि 22 फरवरी को थाना क्षेत्र के हराजपुर टिकुलिया बांध के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला था। 24 फरवरी को शव की पहचान पतौड़ा बनकर गांव निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई। पहचान के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के दोस्त आदित्य को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। गुप्त सूचना पर छापेमारी की
मुख्य आरोपी रवि की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रवि को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रवि ने खुलासा किया कि विशाल उसका दोस्त था, लेकिन उसे शक था कि विशाल उसकी बहन पर गलत नजर रखता है। बिरयानी खिलाई और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी
इसी बात से नाराज होकर उसने विशाल को बहाने से बुलाया, बिरयानी खिलाई और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और घटना के समय पहने गए कपड़ों को बरामद कर लिया है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष अंबेश कुमार और एसआई बिपिन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस फिलहाल मामले की आगे की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *