पटना वीमेंस कॉलेज में ‘विरासत 2026’ टेक्नो-कल्चरल फेस्ट:आज बॉलीवुड सिंगर अमित मिश्रा का लाइव कॉन्सर्ट, छात्राएं बोलीं- एक्साइटमेंट का लेवल बहुत ज्यादा हाई है

पटना वीमेंस कॉलेज में ‘विरासत 2026’ टेक्नो-कल्चरल फेस्ट:आज बॉलीवुड सिंगर अमित मिश्रा का लाइव कॉन्सर्ट, छात्राएं बोलीं- एक्साइटमेंट का लेवल बहुत ज्यादा हाई है

पटना वीमेंस कॉलेज में आज टेक्नो-कल्चरल फेस्ट ‘विरासत 2026’ का आखिरी दिन है। सुबह से ही तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। टेक कल्चर, सोलो सागा, स्नैपचर, देशज धुन का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दिया। आज बॉलीवुड सिंगर अमित मिश्रा का लाइव कॉन्सर्ट है। इसके लिए स्टेज सज रहा है। छात्राएं सुबह से ही आकर इन्तजार कर रही है। इसे लेकर छात्राएं काफी उत्साहित हैं। कई लड़कियां अमित मिश्रा का गाना भी गुनगुना रही हैं। सबसे पहले देखिए पटना वीमेंस कॉलेज में फेस्ट की तस्वीरें… अमित मिश्रा के कॉन्सर्ट को लेकर गर्ल्स गैंग एक्साइटेड शिवानंशी तिवारी ने कहा कि, हमारा पूरा गर्ल्स गैंग अमित मिश्रा का वेट कर रहे हैं। उनके कॉन्सर्ट को लेकर हम काफी एक्साइटेड हैं। उनका नाम लेने पर ही गुज-बम्प्स आ जाते हैं। मुझसे इंतजार नहीं हो रहा है। मेरी एक दोस्त भी कॉन्सर्ट के लिए सुबह से ही आकर बैठी हुई है। एक्साइटमेंट का लेवल बहुत ज्यादा हाई है- छात्रा मानसी ने कहा कि, हम लोग काफी एक्साइड हैं, क्योंकि यह अमित मिश्रा का कॉन्सर्ट है। हम लोग कॉन्सर्ट शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। उनके सारे गाने अच्छे लगते हैं। खासकर बुल्लेया सॉन्ग। बस अब सब्र नहीं हो रहा है। वहीं, छात्रा वीणा ने कहा कि, ‘कॉलेज के प्रोग्राम में आना मुझे काफी अच्छा लगा। आज कॉलेज में बाहर से बॉलीवुड सिंगर आ रहे हैं। आज हमें उनको सुनने और उनके साथ गुनगुनाने का अनुभव मिलेगा। आज एक्साइटमेंट बहुत ही ज्यादा हाई है।’ तीन दिन तक कार्यक्रम का किया गया आयोजन टेक्नो-कल्चरल फेस्ट ‘विरासत 2026’ का यह कार्यक्रम तीन दिन तक चला। पहले दिन कॉलेज की पूर्व छात्रा और इंडियन आइडल फेम रितिका राज का लाइव कॉन्सर्ट हुआ। सभी छात्राएं उनके गानों पर झूम उठी। सभी ने काफी इन्जॉय किया। दूसरे दिन टेक क्योर, राग आलाप, नृत्यांजलि, रैंप्लेक्स, फ्यूजियाना बीट कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके साथ ही आज इंटर कॉलेज इवेंट्स का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें हैकाथोन, रील मेकिंग कंपीटीशन, डिबेट, वेस्टर्न ग्रुप डांस कंपीटीशन, सोलो क्लासिकल डांस कंपीटीशन आदि होंगे टाॅप तीन विजेताओं को कैश प्राइज भी दिया जाएगा। पटना वीमेंस कॉलेज में आज टेक्नो-कल्चरल फेस्ट ‘विरासत 2026’ का आखिरी दिन है। सुबह से ही तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। टेक कल्चर, सोलो सागा, स्नैपचर, देशज धुन का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दिया। आज बॉलीवुड सिंगर अमित मिश्रा का लाइव कॉन्सर्ट है। इसके लिए स्टेज सज रहा है। छात्राएं सुबह से ही आकर इन्तजार कर रही है। इसे लेकर छात्राएं काफी उत्साहित हैं। कई लड़कियां अमित मिश्रा का गाना भी गुनगुना रही हैं। सबसे पहले देखिए पटना वीमेंस कॉलेज में फेस्ट की तस्वीरें… अमित मिश्रा के कॉन्सर्ट को लेकर गर्ल्स गैंग एक्साइटेड शिवानंशी तिवारी ने कहा कि, हमारा पूरा गर्ल्स गैंग अमित मिश्रा का वेट कर रहे हैं। उनके कॉन्सर्ट को लेकर हम काफी एक्साइटेड हैं। उनका नाम लेने पर ही गुज-बम्प्स आ जाते हैं। मुझसे इंतजार नहीं हो रहा है। मेरी एक दोस्त भी कॉन्सर्ट के लिए सुबह से ही आकर बैठी हुई है। एक्साइटमेंट का लेवल बहुत ज्यादा हाई है- छात्रा मानसी ने कहा कि, हम लोग काफी एक्साइड हैं, क्योंकि यह अमित मिश्रा का कॉन्सर्ट है। हम लोग कॉन्सर्ट शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। उनके सारे गाने अच्छे लगते हैं। खासकर बुल्लेया सॉन्ग। बस अब सब्र नहीं हो रहा है। वहीं, छात्रा वीणा ने कहा कि, ‘कॉलेज के प्रोग्राम में आना मुझे काफी अच्छा लगा। आज कॉलेज में बाहर से बॉलीवुड सिंगर आ रहे हैं। आज हमें उनको सुनने और उनके साथ गुनगुनाने का अनुभव मिलेगा। आज एक्साइटमेंट बहुत ही ज्यादा हाई है।’ तीन दिन तक कार्यक्रम का किया गया आयोजन टेक्नो-कल्चरल फेस्ट ‘विरासत 2026’ का यह कार्यक्रम तीन दिन तक चला। पहले दिन कॉलेज की पूर्व छात्रा और इंडियन आइडल फेम रितिका राज का लाइव कॉन्सर्ट हुआ। सभी छात्राएं उनके गानों पर झूम उठी। सभी ने काफी इन्जॉय किया। दूसरे दिन टेक क्योर, राग आलाप, नृत्यांजलि, रैंप्लेक्स, फ्यूजियाना बीट कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके साथ ही आज इंटर कॉलेज इवेंट्स का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें हैकाथोन, रील मेकिंग कंपीटीशन, डिबेट, वेस्टर्न ग्रुप डांस कंपीटीशन, सोलो क्लासिकल डांस कंपीटीशन आदि होंगे टाॅप तीन विजेताओं को कैश प्राइज भी दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *