President Cup Prize Money And Prize: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर प्रेसिडेंट कप 2026 के भव्य लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया। बता दें, इस स्पेशल मोमेंट पर दोनों ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण किया और विनर्स के लिए प्राइज मनी का ऐलान भी किया, जिससे इस टूर्नामेंट की शुरुआत और भी स्पेशल हो गई।
50 लाख रुपये और एक महिंद्रा थार गाड़ी पुरस्कार स्वरूप देने का एलान
इस विडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान के ब्राउन रंग की शर्ट और ब्लैक पैंट पहनकर इवेंट में पहुंचे। उन्होंने एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर ट्रॉफी को कैमरों के सामने पेश किया और विनर्स के लिए 1 करोड़ रुपये और फाइनल में पहुंचे प्रतिभागियों के लिए 50 लाख रुपये की प्राइज मनी का एलान किया। इसके साथ ही, विजेताओं को एक महिंद्रा थार गाड़ी भी पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।
प्रेसिडेंट कप और टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट
इतना ही नहीं, प्रेसिडेंट कप एक फेमस टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसे टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया (ITCSF) आयोजित करता है। ये कंटेस्टेंट 31 मार्च 2026 से ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में शुरू होगी, जिसमें 16 राज्यों की टीमें भाग लेंगी। इस टूर्नामेंट में एकनाथ शिंदे और सलमान खान जैसे बड़ी हस्तियां इस आयोजन में ग्लैमर और उत्साह बढ़ाते नजर आएंगे। पिछले साल 2025 के प्रेसिडेंट कप में YCK अब्रामा XI ने दमदार पेशकश करते हुए चुकाजी टाइटन्स को हराकर ट्रॉफी जीती थी। इस टूर्नामेंट की कामयाबी ने देशभर में टेनिस क्रिकेट के प्रति लोगों की रुचि और बढ़ाई है।
सलमान खान ने इस इवेंट में बिखेरा अपना जलवा
एक्टर सलमान खान ने इस इवेंट के अलावा अपने आने वाले फिल्म प्रोजेक्ट्स के बारे में भी जानकारी दी। वे एक हाई-प्रोफाइल एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 से शुरू करने वाले हैं, जिसे निर्देशक वामशी पैडिपल्ली और निर्माता दिल राजू के साथ मिलकर बनाया जाएगा। इस फिल्म में नयनतारा भी लीड रोल में है। इसके अलावा सलमान खान हर सीजन में लोकप्रिय टीवी शो ‘बिग बॉस’ के होस्ट के रूप में भी अपनी छाप छोड़ते हैं।
बता दें, प्रेसिडेंट कप 2026 का लॉन्च ईवेंट न केवल खेल की दुनिया में उत्साह लेकर आया है, बल्कि बॉलीवुड और राजनीति की शख्सियतों के साथ इसे एक नया रंग भी मिला है। खेल और मनोरंजन का ये संगम दर्शकों के लिए खास अनुभव साबित होगा।


