भास्कर न्यूज | बक्सर शहर के कवलदह पोखरा स्थित शहीद स्मारक परिसर के पास दिनदहाड़े कथित अनैतिक गतिविधियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। वायरल वीडियो को लेकर शहर में चर्चा तेज हो गई है और कई लोगों ने इसे शहीदों के सम्मान के साथ खिलवाड़ बताया है। बताया जा रहा है कि शहीद स्मारक के आसपास कुछ प्रेमी जोड़ों द्वारा आपत्तिजनक गतिविधियां की जा रही थीं। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तेजी से फैल गया और स्थानीय लोगों के बीच नाराजगी बढ़ गई। लोगों का कहना है कि शहीद स्मारक जैसे सम्मानित स्थल के पास इस तरह की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस मामले को लेकर पूर्व सैनिक संघ ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व सैनिक संघ के जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर चौबे ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि शहीदों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का अपमान सैनिक समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक देश के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों की स्मृति का प्रतीक है और वहां इस तरह की गतिविधियां बेहद आपत्तिजनक हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिक संघ जल्द ही वन विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर शहीद स्मारक परिसर में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग करेगा। साथ ही जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की जाएगी। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्मारक परिसर में नियमित पुलिस गश्ती और निगरानी की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। भास्कर न्यूज | बक्सर शहर के कवलदह पोखरा स्थित शहीद स्मारक परिसर के पास दिनदहाड़े कथित अनैतिक गतिविधियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। वायरल वीडियो को लेकर शहर में चर्चा तेज हो गई है और कई लोगों ने इसे शहीदों के सम्मान के साथ खिलवाड़ बताया है। बताया जा रहा है कि शहीद स्मारक के आसपास कुछ प्रेमी जोड़ों द्वारा आपत्तिजनक गतिविधियां की जा रही थीं। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तेजी से फैल गया और स्थानीय लोगों के बीच नाराजगी बढ़ गई। लोगों का कहना है कि शहीद स्मारक जैसे सम्मानित स्थल के पास इस तरह की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस मामले को लेकर पूर्व सैनिक संघ ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व सैनिक संघ के जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर चौबे ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि शहीदों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का अपमान सैनिक समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक देश के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों की स्मृति का प्रतीक है और वहां इस तरह की गतिविधियां बेहद आपत्तिजनक हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिक संघ जल्द ही वन विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर शहीद स्मारक परिसर में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग करेगा। साथ ही जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की जाएगी। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्मारक परिसर में नियमित पुलिस गश्ती और निगरानी की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


