Viral Video: रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में हुई भिड़ंत, बाउंसरों ने तुरंत संभाली स्थिति

Viral Video: रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में हुई भिड़ंत, बाउंसरों ने तुरंत संभाली स्थिति

Rashmika Mandanna And Vijay Devarakonda Reception video: फिल्म इंडस्ट्री के फेमस कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी और रिसेप्शन सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में हैं। 26 फरवरी को उदयपुर में दोनों ने बेहद खूबसूरती और पारंपरिक अंदाज में शादी की, जिसे देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इसके बाद, 4 मार्च को हैदराबाद में ‘विरोष’ यानी रश्मिका और विजय ने रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए।

मेहमानों की भारी भीड़ हुई जमा

इस रिसेप्शन के दौरान वीआईपी मेहमानों की भारी भीड़ जमा रही और फैंस कपल की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। इसी बीच, एक अंजान शख्स ने पार्टी में घुसने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसे तुरंत रोक लिया। इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ये शख्स भीड़ के बीच घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बाउंसर्स ने उसकी पहचान नहीं पाई और उसे बाहर निकाल समय थोड़ी हाथापाई भी हुई।

रिसेप्शन पार्टी में साउथ इंडस्ट्री के फेमस सितारे जैसे महेश बाबू, राणा दग्गुबती, नागार्जुन, अल्लू अर्जुन, दग्गुबती वेंकटेश, राम चरण, नानी, रवि तेजा, चिरंजीवी समेंत कई और शामिल हुए। तो वहीं, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कुछ चुनिंदा सेलिब्रिटीज भी इस वाइबल अंदाज में हुए समारोह में मौजूद रहे, जिनमें कृति सेनन, नीना गुप्ता, रिया चक्रवर्ती और करण जौहर भी मौजूद थे।

पारंपरिक सादगी और खूबसूरती की हो रहा है तारीफ

बता दें, रश्मिका और विजय की शादी और रिसेप्शन दोनों ही कार्यक्रमों की पारंपरिक सादगी और खूबसूरती को लेकर फैंस और सितारों की खूब तारीफ हो रही है। इस जोड़ी की नई शुरुआत बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री दोनों के लिए काफी खास साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *