बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के मड़नी गांव में जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें घायल कह रहा है कि छोड़ दीजिए लेकिन सभी दबंगों द्वारा लोहे के खंती से हमला करते रहा। मड़नी गांव निवासी पंकज सिंह ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनकी निजी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रास्ता बना दिया था। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उमेश सिंह, चंदन सिंह, कुंदन सिंह, ललन सिंह, बच्चू सिंह, महेश सिंह और राहुल सिंह सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध बढ़ने पर आरोपियों ने पंकज सिंह पर लोहे की खंती से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।और मैं गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। पंकज सिंह को बचाने आए संतोष सिंह और मंतोष सिंह पर भी हमलावरों ने लोहे की खंती से कई बार वार किया, जिससे वे भी सिर में चोट लगने से बेहोश हो गए।सभी का गंभीर रूप से सिर फटकर लहूलुहान हो गया। घटनास्थल पर काम कर रहे मजदूर अभय ठाकुर,प्रीतम पासवान और दयानंद पासवान पर भी हमला किया गया,जिससे वे घायल हो गए। मजदूरों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके साथ जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट की। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों को लोहे की खंती से मारपीट करते देखा जा सकता है।शोर मचाने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को परिजनों की मदद से रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर एसआई मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों का जायजा लिया।प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पंकज सिंह, संतोष सिंह और मंतोष सिंह की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष राज रतन ने बताया कि पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के मड़नी गांव में जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें घायल कह रहा है कि छोड़ दीजिए लेकिन सभी दबंगों द्वारा लोहे के खंती से हमला करते रहा। मड़नी गांव निवासी पंकज सिंह ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनकी निजी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रास्ता बना दिया था। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उमेश सिंह, चंदन सिंह, कुंदन सिंह, ललन सिंह, बच्चू सिंह, महेश सिंह और राहुल सिंह सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध बढ़ने पर आरोपियों ने पंकज सिंह पर लोहे की खंती से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।और मैं गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। पंकज सिंह को बचाने आए संतोष सिंह और मंतोष सिंह पर भी हमलावरों ने लोहे की खंती से कई बार वार किया, जिससे वे भी सिर में चोट लगने से बेहोश हो गए।सभी का गंभीर रूप से सिर फटकर लहूलुहान हो गया। घटनास्थल पर काम कर रहे मजदूर अभय ठाकुर,प्रीतम पासवान और दयानंद पासवान पर भी हमला किया गया,जिससे वे घायल हो गए। मजदूरों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके साथ जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट की। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों को लोहे की खंती से मारपीट करते देखा जा सकता है।शोर मचाने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को परिजनों की मदद से रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर एसआई मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों का जायजा लिया।प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पंकज सिंह, संतोष सिंह और मंतोष सिंह की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष राज रतन ने बताया कि पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


