भोजपुर में डेढ़ फीट जमीन के विवाद में हिंसक झड़प:नशे की हालत में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ और हाथ पर मारा चाकू

भोजपुर में डेढ़ फीट जमीन के विवाद में हिंसक झड़प:नशे की हालत में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ और हाथ पर मारा चाकू

भोजपुर में जमीन विवाद में हिंसक झड़प हुई है। एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजनों ने सदर अस्पताल में एडमिट कराया। गांव में तनाव का माहौल है। घटना धोबहा थाना क्षेक्ष के शुक्लपुरा गांव की है। घायल की पहचान धीरज कुमार(24) के तौर पर हुई है। पीड़ित ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले गांव के ही कुछ लोगों से डेढ़ फीट जमीन को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि उस समय मामला शांत हो गया था। लेकिन सोमवार देर शाम आरोपी पक्ष के लोग नशे की हालत में घर के पास पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया।
हाथ और पीठ में जख्म के निशान सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि युवक को पीठ और हाथ में जख्म है। फिलाहल हालत स्थिर है। निगरानी में रखा गया है। इलाज चल रहा है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है वहीं, स्थानीय पुलिस का कहना है कि घायल ने गांव के ही ददन शुक्ला और राजकुमार शुक्ला पर मारपीट और हमला करने का आरोप लगाया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। भोजपुर में जमीन विवाद में हिंसक झड़प हुई है। एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजनों ने सदर अस्पताल में एडमिट कराया। गांव में तनाव का माहौल है। घटना धोबहा थाना क्षेक्ष के शुक्लपुरा गांव की है। घायल की पहचान धीरज कुमार(24) के तौर पर हुई है। पीड़ित ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले गांव के ही कुछ लोगों से डेढ़ फीट जमीन को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि उस समय मामला शांत हो गया था। लेकिन सोमवार देर शाम आरोपी पक्ष के लोग नशे की हालत में घर के पास पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया।
हाथ और पीठ में जख्म के निशान सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि युवक को पीठ और हाथ में जख्म है। फिलाहल हालत स्थिर है। निगरानी में रखा गया है। इलाज चल रहा है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है वहीं, स्थानीय पुलिस का कहना है कि घायल ने गांव के ही ददन शुक्ला और राजकुमार शुक्ला पर मारपीट और हमला करने का आरोप लगाया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *