खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुई हिंसक झड़पों में कुल 13 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पहली घटना कज्जलवन वार्ड नंबर 17 (जोरावरपुर) में हुई। यहां मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस झड़प में कुल नौ लोग घायल हुए। एक पक्ष से विनोद मंडल (30), मनोज कुमार (28) और इनोद कुमार (27) जख्मी हुए, जबकि दूसरे पक्ष से कुंदन कुमार (29), संजू कुमार (28), बादल कुमार (26), रामा देवी (30), संतोष कुमार (33) और राजीव मंडल (36) घायल हुए। घायल बादल कुमार की हालत गंभीर कज्जलवन की घटना में घायल बादल कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। दूसरी घटना नयागांव सीरिया टोला वार्ड नंबर 8 में हुई। यहां जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में चार लोग घायल हुए। एक पक्ष से राजेंद्र कुमार सिंह (51) और उनके पुत्र दीपक कुमार (23) जख्मी हुए, वहीं दूसरे पक्ष से मुकेश कुमार सिंह (52) और उनकी पत्नी ममता देवी (40) घायल हुईं। घटना में राजेंद्र कुमार सिंह को सिर में गंभीर चोट आई नयागांव की घटना में राजेंद्र कुमार सिंह को सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें परबत्ता के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद खगड़िया सदर अस्पताल रेफर किया गया। घायल राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और इसी कारण उन पर हमला किया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के मुकेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि जमीन उनकी है और दूसरे पक्ष द्वारा जबरन मारपीट की गई। किसी भी पक्ष से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ परबत्ता थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी दी कि दोनों घटनाओं को लेकर अब तक किसी भी पक्ष से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुई हिंसक झड़पों में कुल 13 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पहली घटना कज्जलवन वार्ड नंबर 17 (जोरावरपुर) में हुई। यहां मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस झड़प में कुल नौ लोग घायल हुए। एक पक्ष से विनोद मंडल (30), मनोज कुमार (28) और इनोद कुमार (27) जख्मी हुए, जबकि दूसरे पक्ष से कुंदन कुमार (29), संजू कुमार (28), बादल कुमार (26), रामा देवी (30), संतोष कुमार (33) और राजीव मंडल (36) घायल हुए। घायल बादल कुमार की हालत गंभीर कज्जलवन की घटना में घायल बादल कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। दूसरी घटना नयागांव सीरिया टोला वार्ड नंबर 8 में हुई। यहां जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में चार लोग घायल हुए। एक पक्ष से राजेंद्र कुमार सिंह (51) और उनके पुत्र दीपक कुमार (23) जख्मी हुए, वहीं दूसरे पक्ष से मुकेश कुमार सिंह (52) और उनकी पत्नी ममता देवी (40) घायल हुईं। घटना में राजेंद्र कुमार सिंह को सिर में गंभीर चोट आई नयागांव की घटना में राजेंद्र कुमार सिंह को सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें परबत्ता के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद खगड़िया सदर अस्पताल रेफर किया गया। घायल राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और इसी कारण उन पर हमला किया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के मुकेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि जमीन उनकी है और दूसरे पक्ष द्वारा जबरन मारपीट की गई। किसी भी पक्ष से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ परबत्ता थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी दी कि दोनों घटनाओं को लेकर अब तक किसी भी पक्ष से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है।


