जमुई में पुराने केस को लेकर हिंसक झड़प:केस नहीं उठाने पर तेजधार हथियार और लाठी-डंडे चले, 9 लोग घायल

जमुई में पुराने केस को लेकर हिंसक झड़प:केस नहीं उठाने पर तेजधार हथियार और लाठी-डंडे चले, 9 लोग घायल

जमुई के इंदपे गांव में गुरुवार को एक पुराने मुकदमे को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। केस वापस न लेने की बात पर विवाद इतना बढ़ा कि तेजधार हथियार और लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल नौ लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक पक्ष से चंद्रशेखर कुमार (25), संजीवन कुमार (23), मुनेश्वर पंडित (50), पीयूष कुमार (19) और मोती पंडित (57) शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से चंदन पंडित (24), सीता देवी (50), हिरामन पंडित (60) और अशोक पंडित (18) जख्मी हुए हैं। विवाद वर्ष 2013 के एक मारपीट के मामले से जुड़ा घायल मुनेश्वर पंडित ने बताया कि यह विवाद वर्ष 2013 के एक मारपीट के मामले से जुड़ा है। हिरामन पंडित ने उस समय टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसका मुकदमा फिलहाल जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में लंबित है। मुनेश्वर पंडित का आरोप है कि दूसरा पक्ष लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था और मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसी क्रम में गुरुवार को हिरामन पंडित सहित आधा दर्जन से अधिक लोग हथियार और लाठी-डंडों के साथ पहुंचे और हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जमुई के इंदपे गांव में गुरुवार को एक पुराने मुकदमे को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। केस वापस न लेने की बात पर विवाद इतना बढ़ा कि तेजधार हथियार और लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल नौ लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक पक्ष से चंद्रशेखर कुमार (25), संजीवन कुमार (23), मुनेश्वर पंडित (50), पीयूष कुमार (19) और मोती पंडित (57) शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से चंदन पंडित (24), सीता देवी (50), हिरामन पंडित (60) और अशोक पंडित (18) जख्मी हुए हैं। विवाद वर्ष 2013 के एक मारपीट के मामले से जुड़ा घायल मुनेश्वर पंडित ने बताया कि यह विवाद वर्ष 2013 के एक मारपीट के मामले से जुड़ा है। हिरामन पंडित ने उस समय टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसका मुकदमा फिलहाल जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में लंबित है। मुनेश्वर पंडित का आरोप है कि दूसरा पक्ष लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था और मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसी क्रम में गुरुवार को हिरामन पंडित सहित आधा दर्जन से अधिक लोग हथियार और लाठी-डंडों के साथ पहुंचे और हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *