शेखपुरा में सोमवार शाम कोरमा थाना क्षेत्र के बेलौनी गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक पक्ष से राम ईश्वर राम, विकास कुमार, बादल कुमार, मिस्टर कुमार, पिंकी देवी और रोशनी देवी शामिल हैं। दूसरे पक्ष से मीरा देवी, विक्रांत कुमार, सौरभ कुमार और विवेक कुमार घायल हुए हैं। घायल राम ईश्वर राम ने बताया कि वे अपनी खेत में फसल में दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर विक्रम कुमार, विक्की कुमार, सुमन कुमार, प्रिंस कुमार, सौरभ कुमार और अमन कुमार ने मिलकर उन पर पिस्तौल के बट और लोहे के पंजों से हमला कर दिया। राम ईश्वर राम के अनुसार, उन्हें बचाने आईं महिलाओं और अन्य लोगों पर भी हमला किया गया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच गांव में तनाव व्याप्त है। कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। घायलों में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। शेखपुरा में सोमवार शाम कोरमा थाना क्षेत्र के बेलौनी गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक पक्ष से राम ईश्वर राम, विकास कुमार, बादल कुमार, मिस्टर कुमार, पिंकी देवी और रोशनी देवी शामिल हैं। दूसरे पक्ष से मीरा देवी, विक्रांत कुमार, सौरभ कुमार और विवेक कुमार घायल हुए हैं। घायल राम ईश्वर राम ने बताया कि वे अपनी खेत में फसल में दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर विक्रम कुमार, विक्की कुमार, सुमन कुमार, प्रिंस कुमार, सौरभ कुमार और अमन कुमार ने मिलकर उन पर पिस्तौल के बट और लोहे के पंजों से हमला कर दिया। राम ईश्वर राम के अनुसार, उन्हें बचाने आईं महिलाओं और अन्य लोगों पर भी हमला किया गया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच गांव में तनाव व्याप्त है। कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। घायलों में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।


