औरंगाबाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प:महिला समेत एक पक्ष के 10 घायल, FIR में 15 आरोपी का नाम; दो गिरफ्तार

औरंगाबाद में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना अंबा थाना क्षेत्र के हथबोर गांव की है। घायलों में एक पक्ष के गांव निवासी नरेश राम की पत्नी ललिता देवी, सूरज पासवान की पत्नी चंद्रमुखी देवी उर्फ सुजानती देवी अरविंद पासवान, रामविलास पासवान, कुंदन पासवान, सिकंदर पासवान, जितेंद्र पासवान, धर्मेंद्र पासवान, गौतम पासवान और नरेश पासवान समेत अन्य लोग शामिल हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कर जारी है। घटनास्थल से दो लोग अरेस्ट मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं। हालांकि दूसरे पक्ष के घायल पुलिस के सामने नहीं आए। किसी निजी क्लीनिक में उनका इलाज कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही अंबा थाना की पुलिस हाथबोर गांव पहुंची तथा मामले में कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गांव निवासी पुरुषोत्तम पासवान ने बताया कि वह अपने घर के पास खड़ा था तभी शराब के नशे में धुत्त होकर दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे तथा गली गलोज करना शुरू कर दिया। मना करने पर अन्य लोगों को बुलाकर मारपीट करने लगे। हम लोग जान बचाने के लिए गेहूं के खेत की ओर भागे तो उक्त लोगों ने पत्थर बाजी करना शुरू कर दिया। पत्थरबाजी की घटना में दो ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। मारपीट की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। एफआईआर दर्ज 15 लोगों को बनाया गया नामजद मामले को लेकर हथबोर गांव निवासी नरेश राम की पत्नी ललिता देवी ने अंबा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि वह सूरज पासवान की पत्नी चंद्रमुखी देवी उर्फ सुजानती देवी के साथ शौच के लिए बाहर जा रही थी।इसी दौरान कमलेश यादव, महेंद्र यादव, लल्लू यादव, अमरजीत यादव, महेश यादव और संतोष यादव सहित अन्य लोग गाली-गलौज करते हुए वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी के हाथ में लाठी-डंडा और लोहे की रॉड थी। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्होंने दोनों महिलाओं के साथ मारपीट और छेड़खानी की और जान से मारने का प्रयास किया। इस दौरान चंद्रमुखी देवी के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे उनका सिर फट गया। शोर सुनकर जब परिजन बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपितों ने उनके घर में घुसकर भी मारपीट की। जिसमें उनके घर के पुरुष सदस्य भी घायल हो गए। उसने आरोपियों पर गाड़ी का शीशा तोड़ने तथा घर में घुसकर 180000 रुपए के सोने और चांदी के जेवरात तथा 60000 रुपए नगदी छीन लेने का भी आरोप लगाई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पुलिस गश्ति मामले में अंबा थाना अध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामूली विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट की बात सामने आई है। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं, हालांकि एक पक्ष के घायल सामने नहीं आए हैं। दूसरे पक्ष के घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है।इस मामले में हथबोर गांव निवासी लल्लू यादव और महेंद्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।उन्होंने यह भी बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से भी आवेदन देने की बात कही गई है। आवेदन मिलने पर दूसरी प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी है। औरंगाबाद में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना अंबा थाना क्षेत्र के हथबोर गांव की है। घायलों में एक पक्ष के गांव निवासी नरेश राम की पत्नी ललिता देवी, सूरज पासवान की पत्नी चंद्रमुखी देवी उर्फ सुजानती देवी अरविंद पासवान, रामविलास पासवान, कुंदन पासवान, सिकंदर पासवान, जितेंद्र पासवान, धर्मेंद्र पासवान, गौतम पासवान और नरेश पासवान समेत अन्य लोग शामिल हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कर जारी है। घटनास्थल से दो लोग अरेस्ट मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं। हालांकि दूसरे पक्ष के घायल पुलिस के सामने नहीं आए। किसी निजी क्लीनिक में उनका इलाज कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही अंबा थाना की पुलिस हाथबोर गांव पहुंची तथा मामले में कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गांव निवासी पुरुषोत्तम पासवान ने बताया कि वह अपने घर के पास खड़ा था तभी शराब के नशे में धुत्त होकर दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे तथा गली गलोज करना शुरू कर दिया। मना करने पर अन्य लोगों को बुलाकर मारपीट करने लगे। हम लोग जान बचाने के लिए गेहूं के खेत की ओर भागे तो उक्त लोगों ने पत्थर बाजी करना शुरू कर दिया। पत्थरबाजी की घटना में दो ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। मारपीट की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। एफआईआर दर्ज 15 लोगों को बनाया गया नामजद मामले को लेकर हथबोर गांव निवासी नरेश राम की पत्नी ललिता देवी ने अंबा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि वह सूरज पासवान की पत्नी चंद्रमुखी देवी उर्फ सुजानती देवी के साथ शौच के लिए बाहर जा रही थी।इसी दौरान कमलेश यादव, महेंद्र यादव, लल्लू यादव, अमरजीत यादव, महेश यादव और संतोष यादव सहित अन्य लोग गाली-गलौज करते हुए वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी के हाथ में लाठी-डंडा और लोहे की रॉड थी। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्होंने दोनों महिलाओं के साथ मारपीट और छेड़खानी की और जान से मारने का प्रयास किया। इस दौरान चंद्रमुखी देवी के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे उनका सिर फट गया। शोर सुनकर जब परिजन बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपितों ने उनके घर में घुसकर भी मारपीट की। जिसमें उनके घर के पुरुष सदस्य भी घायल हो गए। उसने आरोपियों पर गाड़ी का शीशा तोड़ने तथा घर में घुसकर 180000 रुपए के सोने और चांदी के जेवरात तथा 60000 रुपए नगदी छीन लेने का भी आरोप लगाई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पुलिस गश्ति मामले में अंबा थाना अध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामूली विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट की बात सामने आई है। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं, हालांकि एक पक्ष के घायल सामने नहीं आए हैं। दूसरे पक्ष के घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है।इस मामले में हथबोर गांव निवासी लल्लू यादव और महेंद्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।उन्होंने यह भी बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से भी आवेदन देने की बात कही गई है। आवेदन मिलने पर दूसरी प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *