गुजरात के साबरकांठा में हिंसा, 10 लोग घायल:कई घरों में तोड़फोड़, 30 वाहन जलाए, पुलिस ने 20 आरोपियों को हिरासत में लिया

गुजरात के साबरकांठा में हिंसा, 10 लोग घायल:कई घरों में तोड़फोड़, 30 वाहन जलाए, पुलिस ने 20 आरोपियों को हिरासत में लिया

गुजरात में साबरकांठा के माजरा गांव में शुक्रवार रात दो गुटों के बीच हिंसा हुई। हिंसा में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। इस दौरान 30 वाहनों में आग लगा दी गई और कई घरों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने अब तक 20 लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला। साबरकांठा के DSP अतुल पटेल ने बताया, माजरा गांव में रात लगभग 10:30 बजे दो समूहों के बीच पथराव और आगजनी की घटना हुई। करीब 110 से 120 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।हिंसा की वजह वजह पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण है। हिंसा की तीन तस्वीरें: धार्मिक आयोजन को लेकर हुआ विवाद
पुलिस ने बताया कि गांव में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर दो समूहों में झड़प हुई। मामूली बात पर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते पथराव और मारपीट शुरू हो गई। दंगाईयों ने गांव में संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया और कई वाहनों में आग लगा दी। साथ ही कई घरों में भी तोड़फोड़ की गई।हिंसा के चलते करोड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हिंसक घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस तुरंत हरकत में आई और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
लिस ने तोड़फोड़ और हिंसा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। —
ये भी पढ़ें: पंजाब से बिहार जा रही गरीब रथ ट्रेन में आग:सरहिंद स्टेशन के पास AC बोगी में शॉर्ट सर्किट, सामान छोड़कर यात्री भागे, कई ट्रेनें प्रभावित​​​​​​​ पंजाब के अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही गरीब रथ ट्रेन (12204) में शनिवार सुबह पंजाब के सरहिंद स्टेशन के पास आग लग गई। यह आग 19 नंबर AC बोगी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इसमें लुधियाना के भी कई व्यापारी सफर कर रहे थे। बोगी नंबर 19 में सवार एक यात्री ने आग लगते ही ट्रेन की चेन खींच दी। इससे ट्रेन रुक गई। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *