धनहा मोड़ पर दो बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत:टकराने की आवाज सुन सड़क पर पहुंचे ग्रामीण, दोनों चालक घायल

धनहा मोड़ पर दो बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत:टकराने की आवाज सुन सड़क पर पहुंचे ग्रामीण, दोनों चालक घायल

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के ग्राम धनहा में सोमवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। धनहा मोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलों में से एक की पहचान राजेश साकेत के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना रात करीब 11 बजे धनहा मोड़ पर हुई। गांव के निवासी आशीष रावत ने बताया कि तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। उन्होंने देखा कि दोनों मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हालत में सड़क पर पड़ी थीं और दोनों युवक घायल अवस्था में थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और घायलों की मदद की। स्थानीय लोगों ने बताया कि धनहा मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस स्थिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी है। खड्डी चौकी प्रभारी नीरज साकेत ने बताया कि घटना की सूचना रात में ही मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता घायलों को तत्काल उपचार दिलाना था। फिलहाल इस संबंध में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की विधिवत जांच की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *