रामनगर में पुलिस टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक:डायल 112 के ड्राइवर और जमादार अब भी बंधक, पुलिस पर पूछताछ के दौरान मारपीट करने का आरोप

रामनगर में पुलिस टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक:डायल 112 के ड्राइवर और जमादार अब भी बंधक, पुलिस पर पूछताछ के दौरान मारपीट करने का आरोप

बेतिया में शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे घरेलू विवाद सुलझाने पहुंची डायल 112 की को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया । ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगया। पूरा मामला रामनगर थाना क्षेत्र के सिगड़ी मुड़ीला गांव का है। क्या है पूरा मामला दरअसल घरेलू विवाद की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम रामनगर के सिगड़ी मुड़ीला गांव पहुंची थी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के दौरान मारपीट और हाथापाई शुरू कर दी। जिसमें 20 वर्षीय कुंदन कुमार, पुत्र प्रहलाद प्रसाद, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की पिटाई से युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उनमें आक्रोश है। ग्रामीणों ने टीम को बनाया बंधक घटना से नाराज ग्रामीणों ने डायल 112 टीम के एसआई संजय भगत और चालक विवेक कुमार को बंधक बना लिया। ग्रामीणों की मांग है कि जब तक घायल कुंदन कुमार पूरी तरह ठीक होकर गांव वापस नहीं आ जाते, तब तक वे पुलिसकर्मियों को नहीं छोड़ेंगे। इस घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे तनाव बढ़ गया। ग्रामीणों को समझाने पहुंचे थाना प्रभारी और सीडीपीओ मामले की गंभीरता को देखते हुए रामनगर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार और सीडीपीओ रागिनी कुमारी मौके पर पहुंचे। वे ग्रामीणों को समझाने और स्थिति को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और पुलिस प्रशासन की अपील मानने से इनकार कर रहे हैं। बेतिया में शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे घरेलू विवाद सुलझाने पहुंची डायल 112 की को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया । ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगया। पूरा मामला रामनगर थाना क्षेत्र के सिगड़ी मुड़ीला गांव का है। क्या है पूरा मामला दरअसल घरेलू विवाद की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम रामनगर के सिगड़ी मुड़ीला गांव पहुंची थी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के दौरान मारपीट और हाथापाई शुरू कर दी। जिसमें 20 वर्षीय कुंदन कुमार, पुत्र प्रहलाद प्रसाद, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की पिटाई से युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उनमें आक्रोश है। ग्रामीणों ने टीम को बनाया बंधक घटना से नाराज ग्रामीणों ने डायल 112 टीम के एसआई संजय भगत और चालक विवेक कुमार को बंधक बना लिया। ग्रामीणों की मांग है कि जब तक घायल कुंदन कुमार पूरी तरह ठीक होकर गांव वापस नहीं आ जाते, तब तक वे पुलिसकर्मियों को नहीं छोड़ेंगे। इस घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे तनाव बढ़ गया। ग्रामीणों को समझाने पहुंचे थाना प्रभारी और सीडीपीओ मामले की गंभीरता को देखते हुए रामनगर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार और सीडीपीओ रागिनी कुमारी मौके पर पहुंचे। वे ग्रामीणों को समझाने और स्थिति को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और पुलिस प्रशासन की अपील मानने से इनकार कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *