बदायूं में बीजेपी नेताओं से ग्रामीणों की झड़प, VIDEO:सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर विवाद, कहा- मानक के अनुसार नहीं बनाई गई

बदायूं में बीजेपी नेताओं से ग्रामीणों की झड़प, VIDEO:सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर विवाद, कहा- मानक के अनुसार नहीं बनाई गई

बदायूं में बीजेपी जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव और युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अंकित मौर्य का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ग्रामीण इन दोनों पदाधिकारियों से सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर झड़प करते और खींचतान करते दिख रहे हैं। यह घटना सहसवान तहसील क्षेत्र के जरीफपुर गढ़िया गांव की बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगभग डेढ़ महीने पहले बनी सड़क में मानक के अनुसार निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार, इस सड़क निर्माण का ठेका जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव के पास था। ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए निर्माण का विरोध किया था। पहले वहां काम कर रहे मजदूरों से खींचतान हुई। मजदूरों से विवाद की सूचना मिलने पर दोनों बीजेपी नेता मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों और नेताओं के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसमें खींचतान और गालीगलौज की स्थिति भी बनी। हालांकि, इलाके के कुछ संभ्रांत लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। बीजेपी जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि यह वीडियो लगभग डेढ़ महीने पुराना है। उन्होंने स्वीकार किया कि मजदूरों से विवाद हुआ था और ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे, लेकिन बाद में उन्हें समझा दिया गया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *