गोंडा में सेंधमारी करते चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा:पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा, दूसरे की तलाश जारी

गोंडा में सेंधमारी करते चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा:पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा, दूसरे की तलाश जारी

गोंडा जिले में देर रात एक ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी करते हुए एक चोर को ग्रामीणों ने रंगेहाथों पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। देहात कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के पंडरी कृपाल सरयू नहर के पास हुई। गंगाराम सोनी की ज्वेलर्स की दुकान के पीछे से दो व्यक्ति दीवार काटकर दुकान में घुसने की कोशिश कर रहे थे। दुकान मालिक गंगाराम सोनी ने आवाज सुनी और अपने भाई व अन्य ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों के पहुंचने पर एक चोर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े जाने पर युवक गाली-गलौज करने लगा, जिससे नाराज होकर ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की और कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में चोर ने अपना नाम उम्मीद खान निवासी बरेली बताया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम युवक को देहात कोतवाली ले गई। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना का एक वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है, जिसकी भी जांच की जा रही है। पकड़ी गई व्यक्ति के पास से आधार कार्ड मोबाइल फोन सेंधमारी करने के सामान भी बरामद हुए है जिसे भी कोतवाली पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *