मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र में मंगलवार रात ग्रामीणों ने बाइक लूट की घटना को विफल कर दिया। बुधमा चांप के पास लूट को अंजाम देकर भाग रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई की। बाद में तीनों को पुलिस को सौंप दिया गया। यह घटना नेहालपट्टी निवासी पवन यादव के साथ हुई। वे मुरलीगंज के जोरगामा से कटहरवा जा रहे थे। NH-107 पर बुधमा के पास तीन बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पवन यादव से उनकी बाइक, लगभग छह हजार कैश और मोबाइल छीन लिया। बदमाशों के पास से देसी कट्टा-जिंदा कारतूस बरामद लूट के बाद पवन यादव ने शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने भाग रहे बदमाशों का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने तीनों की पिटाई करने के बाद उन्हें बुधमा पंचायत सरकार भवन में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर भर्राही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी पहचान मंटू यादव के पुत्र राजा कुमार, दीनापट्टी सखुआ निवासी सुचेन पासवान के पुत्र ओम कुमार और पोखराम निवासी ललित नारायण यादव के पुत्र अमन कुमार के रूप में बताई। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। भर्राही थानाध्यक्ष अरमोद कुमार ने बताया कि तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र में मंगलवार रात ग्रामीणों ने बाइक लूट की घटना को विफल कर दिया। बुधमा चांप के पास लूट को अंजाम देकर भाग रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई की। बाद में तीनों को पुलिस को सौंप दिया गया। यह घटना नेहालपट्टी निवासी पवन यादव के साथ हुई। वे मुरलीगंज के जोरगामा से कटहरवा जा रहे थे। NH-107 पर बुधमा के पास तीन बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पवन यादव से उनकी बाइक, लगभग छह हजार कैश और मोबाइल छीन लिया। बदमाशों के पास से देसी कट्टा-जिंदा कारतूस बरामद लूट के बाद पवन यादव ने शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने भाग रहे बदमाशों का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने तीनों की पिटाई करने के बाद उन्हें बुधमा पंचायत सरकार भवन में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर भर्राही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी पहचान मंटू यादव के पुत्र राजा कुमार, दीनापट्टी सखुआ निवासी सुचेन पासवान के पुत्र ओम कुमार और पोखराम निवासी ललित नारायण यादव के पुत्र अमन कुमार के रूप में बताई। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। भर्राही थानाध्यक्ष अरमोद कुमार ने बताया कि तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


