श्रीगंगानगर शहर के पास स्थित चक 1 एफ छोटी, टेलेवाला के पास प्रस्तावित सॉलिड वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन और प्रोसेसिंग प्लांट को हटाने की मांग को लेकर आस-पास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण शुक्रवार शाम को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। नगर परिषद के पूर्व सभापति व भाजपा नेता अशोक चांडक अपने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर प्रशासन से प्लांट हटाने की मांग की। अशोक चांडक ने कहा- चक 1 एफ छोटी टेलेवाला के पास प्रस्तावित कचरा प्लांट को हटाने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से आस-पास के सैकड़ों गांवों के ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। लेकिन जिला प्रशासन प्रदर्शनकारियों की सुध लेने नहीं पहुंचा। इसके बाद आज ग्रामीण कलेक्ट्रेट पर विरोध जताने पहुंचे। चांडक ने कहा कि जिला प्रशासन ने 1 एफ छोटी टेलेवाला के मुरब्बा नंबर 18, किला नंबर 16, 17, 24, 25 में सॉलिड वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन और प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने की एनओसी जारी कर दी है। इस एनओसी को जल्द से जल्द रद्द किया जाए। प्लांट को चक 1 एफ छोटी की बजाय शहर से बाहर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थापित किया जाए, ताकि आमजन को होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके। चांडक ने चेतावनी दी है कि यदि आपत्तियों के बावजूद प्लांट यहां स्थापित किया गया तो ग्रामीणों को मजबूरन उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। ये है प्रदर्शनकारियों की आपत्तियां


