महागांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर ग्रामीणों का आक्रोश:बोले- स्कूल में पानी-शौचालय नहीं, 2015 से सड़क अधूरी, बिजली और PHE कार्य भी लटके

महागांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर ग्रामीणों का आक्रोश:बोले- स्कूल में पानी-शौचालय नहीं, 2015 से सड़क अधूरी, बिजली और PHE कार्य भी लटके

हरदा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जय कुमार उइके और जयस शिक्षा प्रभारी रोहित कुमरे ने सोमवार को टिमरनी तहसील के ग्राम महागांव का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जुड़ी अपनी समस्याएं बताईं। ग्रामीणों ने बताया कि जहां देश आजादी का 79वां अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं उनके गांव में आज भी लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब गांवों में विकास नहीं पहुंचा, तो देश ‘विश्व गुरु’ कैसे बनेगा। बोले- स्कूल में शौचालय-पानी तक नहीं
ग्रामीणों द्वारा बताई गई प्रमुख समस्याओं में शासकीय प्राथमिक विद्यालय में शौचालय और पानी की व्यवस्था का न होना शामिल है। इसके अलावा, स्कूल में बाउंड्री वॉल का भी अभाव है। पीएचई विभाग का कार्य अधूरा पड़ा है और गांव की चौपाल में छत नहीं है, जिसकी मरम्मत की आवश्यकता है। श्मशान घाट पर भी पानी की व्यवस्था नहीं है। राजाबरारी-महागांव सड़क (प्रधानमंत्री सड़क योजना) का कार्य 2015 से लंबित है। समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की
ग्रामीणों ने आधार अपडेट और समग्र आईडी जैसे कार्यों के लिए सहायक सचिव की मांग की है। गांव में 400 मीटर आंतरिक सड़क की भी आवश्यकता है। बिजली व्यवस्था अनियमित है और हर घर में मीटर लगाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं का विस्तार से वर्णन करते हुए प्रशासन से इनके शीघ्र समाधान की मांग की है। उनका कहना था कि विकास सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर भी दिखना चाहिए। इस अवसर पर गांव के सभी लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *