मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में एक महिला की बांधकर पीट-पीटकर हत्या के मामले में ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। घटना के लगभग एक महीने बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे कैंडल मार्च निकाला। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष हाथों में तख्तियां और मोमबत्तियां लेकर गांव की मुख्य सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने “अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी” और “पीड़ित परिवार को न्याय” की मांग करते हुए नारेबाजी की। परिजनों का कहना है कि जब तक सभी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कैंडल मार्च के दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहा, लेकिन लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी साफ दिखाई दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में एक महिला की बांधकर पीट-पीटकर हत्या के मामले में ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। घटना के लगभग एक महीने बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे कैंडल मार्च निकाला। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष हाथों में तख्तियां और मोमबत्तियां लेकर गांव की मुख्य सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने “अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी” और “पीड़ित परिवार को न्याय” की मांग करते हुए नारेबाजी की। परिजनों का कहना है कि जब तक सभी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कैंडल मार्च के दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहा, लेकिन लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी साफ दिखाई दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।


