पंचायत सचिव को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई, ग्रामीणों ने भी किया स्वागत

पंचायत सचिव को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई, ग्रामीणों ने भी किया स्वागत

भास्कर न्यूज | सरोना जनपद पंचायत नरहरपुर में पंचायत सचिव कपिल यादव के सेवानिवृत्त होने पर समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत सचिवों ने उनके दीर्घकालीन सेवाकाल को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया। कार्यक्रम के पश्चात जनपद पंचायत नरहरपुर के अधिकारी, कर्मचारी एवं पंचायत प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उनके गृह ग्राम ठेमा बसापतर पहुंचे, जहां उन्हें धूमधाम से गांव तक छोड़ा गया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भी उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत नरहरपुर सीईओ बीआर सुखदेव ने कहा पंचायत सचिव कपिल यादव ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। उन्होंने पंचायत प्रशासन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। जनपद अध्यक्ष सोमन कावड़े ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष संदीप कुंजाम, सचिव संघ अध्यक्ष संजय काल्याहारी, सचिव मनीराम सलाम, प्रभुराम मंडावी, विष्णु सिन्हा, भागेश साहू, अभिषेक पटेल, दिनेश भुआर्य, प्रफुल्ल साहू, हीरा नेताम, दयालु खंडा, कमलेश कुमार जुरी, मनूराम नेताम, यशवंत जैन, फरस भास्कर, कन्हैयालाल साहू, रमेशकुमार पटेल, अनिरुद्ध जैन, धरमचंद सोनबेर, हिरदेलाल जैन, मनीराम कोराम, बालीराम भास्कर, धानीराम कुंजाम, श्यामसाय नरेटी, ब्रिजलाल मरकाम, संतोष कुमार लोनहारे, नैन देवांगन, मीना सिन्हा, बिनेशवरी मरकाम आदि उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *