गयाजी में आज एक सड़क हादसे में अनिल सिंह (45) की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक टिकारी थाना क्षेत्र के तिताईगंज गांव के रहने वाले थे। घटना गुरारू प्रखंड स्थित रौना रेल गुमटी के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अनिल सिंह रेल गुमटी के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे उछल कर सड़क पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त किया सूचना मिलते ही गुरारू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकार को देखते हुए कोंच थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर चालक फरार बताया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया की जा रही है। गुरारू थाना प्रभारी पूजा कुमारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। घटना के बाद तिताईगंज गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने रेल गुमटी के पास बढ़ते हादसों पर चिंता जताई है और प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है। गयाजी में आज एक सड़क हादसे में अनिल सिंह (45) की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक टिकारी थाना क्षेत्र के तिताईगंज गांव के रहने वाले थे। घटना गुरारू प्रखंड स्थित रौना रेल गुमटी के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अनिल सिंह रेल गुमटी के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे उछल कर सड़क पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त किया सूचना मिलते ही गुरारू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकार को देखते हुए कोंच थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर चालक फरार बताया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया की जा रही है। गुरारू थाना प्रभारी पूजा कुमारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। घटना के बाद तिताईगंज गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने रेल गुमटी के पास बढ़ते हादसों पर चिंता जताई है और प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।


