लखनऊ के अपोलो हॉस्पिटल्स के कार्यक्रम में रविवार को मोटिवेशनल स्पीकर और दृष्टि आईएएस के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ति पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कैंसर सर्वाइवर को देख कर वो खुद मोटिवेट फील करते है। कैंसर सर्वाइवरों को उन्होंने असाधारण योद्धा करार देते हुए कहा कि साहस, अनुशासन और अंदरूनी ताकत का वो जीवंत उदाहरण हैं, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं। कानपुर रोड स्थित होटल हॉलिडे इन में हुए इस कार्यक्रम में 150 से अधिक कैंसर सर्वाइवर, उनके परिजन, डॉक्टर, केयरगिवर और विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। सर्वाइवरों की कहानियां बनीं उम्मीद की रोशनी कार्यक्रम में पांच कैंसर सर्वाइवरों ने अपने इलाज और ठीक होने के सफर को साझा किया। उनकी सच्ची कहानियों ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को हिम्मत और नई ऊर्जा दी। इसके साथ ही सर्वाइवरों द्वारा प्रस्तुत नृत्य और गायन ने आत्मविश्वास, खुशी और बीमारी पर इंसानी जीत का प्रतीक प्रस्तुत किया। नाटक ने दिखाया संवेदना और टीमवर्क का महत्व शाम को अपोलो हॉस्पिटल्स के स्टाफ द्वारा प्रस्तुत एक भावनात्मक नाटक ने कैंसर के इलाज के दौरान संवेदना, भावनात्मक सहारे और टीमवर्क की अहम भूमिका को प्रभावशाली ढंग से सामने रखा। समाज के लिए प्रेरणा हैं कैंसर वॉरियर्स CRPF के पूर्व डीजी एपी महेश्वरी ने कहा कि कैंसर योद्धा और उनके परिवार समाज के लिए प्रेरणा हैं। ऐसे आयोजन लोगों को संवेदनशील बनाते हैं और एक-दूसरे के साथ की अहमियत को समझाते हैं। ये मकसद से हुआ आयोजन डॉ. मयंक सोमानी ने कहा कि यह कार्यक्रम उन सभी लोगों को सलाम है जो यह साबित करते हैं कि हिम्मत डर से बड़ी होती है और उम्मीद हर मुश्किल पर भारी पड़ती है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मकसद कैंसर के इलाज और सर्वाइवरों के बेहतर जीवन के लिए सभी मिलकर काम कर रहे हैं।


