सांसद खेल महोत्सव 2 से 14 दिसंबर तक होगा

हरदा| कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव को लेकर बैठक हुई। संसदीय क्षेत्र में आने वाली हरदा एवं टिमरनी विधानसभा में 5 प्रचिलित व 7 ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें खो-खो, कबड्डी, रस्साकसी, एथेलेटिक्स, वालीबॉल, तैराकी, पिट्टू, योग, बेडमिंटन, कुश्ती, फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट शामिल हैं। खेल महोत्सव 2 से 14 दिसंबर तक होंगे। प्रतियोगिता में बालक-बालिका, महिला-पुरुष वर्ग के 15 से अधिक आयु वर्ग में खिलाड़ी भाग ले सकता है। इसमें खिलाड़ी का पंजीयन होना आवश्यक है। बैठक में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, एडीएम पुरुषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल सहित अन्य मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *