ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा को मिला नया प्यार, वैलेंटाइन पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा को मिला नया प्यार, वैलेंटाइन पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

Vijay Varma Valentine Day Post: कुछ समय पहले तक हॉट स्टार कनेक्शन में दिखाई देने वाले एक्टर विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में थीं, लेकिन हाल ही में दोनों का ब्रेकअप हो गया है। बता दें, ब्रेकअप के बाद से दोनों ने अपनी प्राइवेट लाइफ पर खुलकर कोई बयान नहीं दिया है। तो वहीं, अभी हाल ही में वैलेंटाइन्स डे पर विजय वर्मा ने एक ऐसा पोस्ट किया, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हंसी का तड़का लगा दिया।

विजय की जिंदगी में कोई नई गर्लफ्रेंड आई है

विजय ने वैलेंटाइन्स डे के अवसर पर सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक फोटो शेयर की, जिसमें वो किसी महिला का हाथ पकड़ते हुए नजर आ रहे थे, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हैप्पी वैलेंटाइन डे टू माय फॉरेवर।” इस पोस्ट में उन्होंने खुशी आहूजा नाम की लड़की को टैग भी किया।

इस टैग को देखकर फैंस को लगा कि शायद विजय की जिंदगी में कोई नई गर्लफ्रेंड आई है, लेकिन जैसे ही यूजर्स खुशी आहूजा के प्रोफाइल पर जाने की कोशिश करने लगे, वे एक नोट तक पहुंचे जिसमें लिखा था, ‘पागल बना दिया।’ इसके बाद ये स्पष्ट हो गया कि ये पूरा पोस्ट एक मजाक था और विजय ने अपने फैंस के साथ एक हल्की-फुल्की प्रैंक की।


Vijay Varma

इतना ही नहीं, विजय और तमन्ना की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों ने साल 2022 में ‘लस्ट स्टोरीज’ के दौरान एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। करीब 2 साल बाद दोनों ने रिश्ता खत्म कर लिया, लेकिन ब्रेकअप पर किसी भी तरफ से कोई बयान जारी नहीं हुआ।

फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बनाई

अगर विजय वर्मा की वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ में फातिमा सना शेख के साथ नजर आए थे। अब उनकी अपकमिंग वेब सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ का भी खूब इंतजार किया जा रहा है, जिसमें उनके साथ अनिल कपूर लीड रोल में हैं।

तो वहीं, तमन्ना भाटिया फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बना रही हैं। वो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ओ रोमियो’ में दिखाई दीं। आने वाले समय में उनके कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं जैसे ‘वीवन द फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ (सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ), ‘रेंजर’ (अजय देवगन के साथ), और ‘रागिनी एमएमएस 3’ जिसमें वे आमिर खान के बेटे जूनैद खान के साथ नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *