‘मुझे शादी में क्यों नहीं बुलाया?’ बच्ची के इस सवाल पर विजय देवरकोंडा के जवाब ने जीता फैंस का दिल

‘मुझे शादी में क्यों नहीं बुलाया?’ बच्ची के इस सवाल पर विजय देवरकोंडा के जवाब ने जीता फैंस का दिल

Vijay Deverakonda Reply to Little Girl: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने बीती 26 फरवरी को उदयपुर में पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की और उसके बाद हैदराबाद में रिसेप्शन आयोजित किया। वहीं इस जोड़े ने कई भारतीय शहरों में मिठाई बांटकर और अन्नदान का आयोजन करके भी जश्न मनाया। शादी की रस्मों, शादी के जोड़े, गहनों और भव्य आयोजनों के बाद विजय देवरकोंडा एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहे हैं।

विजय देवरकोंडा की छोटी फैन का वीडियो हुआ वायरल (Vijay Deverakonda Little Fan Viral Video)

दरअसल, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को शादी के बाद सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों और दोस्तों के मैसेजेस की बाढ़ आ गई। इस बीच एक छोटी बच्ची ने विजय देवरकोंडा के लिए एक प्यारा सा वीडियो ऑनलाइन शेयर किया। वीडियो में, उसने एक्टर से पूछा कि रश्मिका के साथ उनकी शादी में उसे क्यों आमंत्रित नहीं किया गया था।

वीडियो में अपनी निराशा को बेहद ही चंचल और इमोशनल तरीके से व्यक्त करते हुए उस बच्ची ने कहा, “क्या मैं भी आपकी प्रशंसक नहीं हूं? हमारा क्या?” वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और प्रशंसकों ने बच्ची के मासूम सवाल की सराहना की।

विजय देवरकोंडा ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब (Vijay Deverakonda Reply to Little Girl)

विजय देवरकोंडा ने जैसे ही वो वायरल वीडियो देखा तो तुरंत ही कमेंट सेक्शन में तेलुगु में एक भावुक मैसेज के साथ लड़की को जवाब दिया।

Vijay Deverakonda Reply to Little Girl

उन्होंने लिखा कि वो अपनी इस नन्ही फैन को अपने घर दोपहर के भोजन के लिए बुलाएंगे। इसके साथ ही एक्टर ने उस बच्ची से उसके पसंदीदा खाने और मिठाइयों के बारे में बताने को भी कहा ताकि वो उसके साथ मिलकर उन सभी व्यंजनों का मजा ले सकें।

उनके इस दिल छू लेने वाले जवाब ने उनके सोशल मीडिया फैंस को खुश कर दिया। वहीं, कई यूजर्स ने बच्ची के मैसेज पर ध्यान देने के लिए विजय देवरकोंडा की बहुत सराहना की।

विजय और रश्मिका ने अपनी शादी की खुशी सिर्फ परिवार और दोस्तों तक सीमित नहीं रखी, बल्कि पूरे देश में अपने फैंस के साथ भी इसे साझा करने का फैसला किया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक संदेश में उन्होंने कहा कि उनके फैंस ने हमेशा उनके सफर में उनका साथ दिया है, इसलिए वे चाहते हैं कि देशभर के लोग भी उनकी इस खुशी में शामिल हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *