गोपालगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने पटना में एक नीट छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला। यह मार्च शहर के मिंज स्टेडियम से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए शाहिद चौक पर एक सभा में परिवर्तित हो गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कैंडल लेकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में कैंडल लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने छात्रा को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। यह पूरा मामला पटना के एक निजी गर्ल्स हॉस्टल से जुड़ा है, जहां एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना को लेकर पूरे राज्य में आक्रोश का माहौल है। प्रशासन मामले को दबाने की कर रहा था कोशिश परिषद के छात्र नेता अनीश कुमार ने बताया कि पटना प्रशासन ने शुरुआत में छात्रा की मौत का कारण नशे को बताया था। हालांकि, बाद की जांच में मामला कुछ और निकला, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था। अनीश कुमार ने कहा कि इस तरह की घटनाओं में न्याय न मिल पाना कहीं न कहीं बिहार सरकार की कमी को दर्शाता है। उन्होंने सरकार से बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की। गोपालगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने पटना में एक नीट छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला। यह मार्च शहर के मिंज स्टेडियम से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए शाहिद चौक पर एक सभा में परिवर्तित हो गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कैंडल लेकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में कैंडल लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने छात्रा को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। यह पूरा मामला पटना के एक निजी गर्ल्स हॉस्टल से जुड़ा है, जहां एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना को लेकर पूरे राज्य में आक्रोश का माहौल है। प्रशासन मामले को दबाने की कर रहा था कोशिश परिषद के छात्र नेता अनीश कुमार ने बताया कि पटना प्रशासन ने शुरुआत में छात्रा की मौत का कारण नशे को बताया था। हालांकि, बाद की जांच में मामला कुछ और निकला, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था। अनीश कुमार ने कहा कि इस तरह की घटनाओं में न्याय न मिल पाना कहीं न कहीं बिहार सरकार की कमी को दर्शाता है। उन्होंने सरकार से बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की।


