देव आनंद को विधु विनोद चोपड़ा ने बताया सबसे बड़ा इडियट, शाहरुख-शाहिद ने की मस्ती, पुराना वीडियो वायरल

देव आनंद को विधु विनोद चोपड़ा ने बताया सबसे बड़ा इडियट, शाहरुख-शाहिद ने की मस्ती, पुराना वीडियो वायरल

Vidhu Vinod Chopra Called Dev Anand Idiot: फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने एक बार दिग्गज अभिनेता देव आनंद को इंडस्ट्री का सबसे बड़ा इडियट बता दिया था। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान मंच से होस्ट शाहरुख खान और शाहिद कपूर ने विधु विनोद चोपड़ा से कुछ ऐसा पूछा था जिसका जवाब सुनकर एक बार के लिए सब चौंक गए थे।

देव आनंद साहब को बताया इडियट (Vidhu Vinod Chopra Called Dev Anand Idiot)

यह घटना उस दौर की है जब फिल्म 3 इडियट्स की जबरदस्त सफलता के बाद विधु विनोद चोपड़ा सुर्खियों में थे। उसी दौरान मंच पर बातचीत करते हुए शाहरुख खान ने उनसे मजाकिया अंदाज में पूछा कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके हिसाब से ‘इडियट’ कौन हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए चोपड़ा ने मुस्कुराते हुए देव आनंद की तरफ इशारा किया और कहा कि वो ऐसे शख्स हैं जिन्होंने हमेशा वही फिल्में बनाई जिन पर उन्हें पूरा भरोसा था।

देवानंद साहब ने दी थी प्रतिक्रिया

हालांकि ये टिप्पणी मजाकिया लहजे में कही गई थी, लेकिन इसका असर मंच पर मौजूद सभी लोगों के चेहरों पर साफ दिखा। इसके बाद शाहरुख खान और शाहिद कपूर तुरंत देव आनंद के पास पहुंचे और उनसे बातचीत की। देव आनंद ने भी बेहद पॉजिटिव अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो हमेशा अपने तरीके से काम करने में विश्वास रखते हैं और नए कलाकारों तथा निर्देशकों से प्रतिस्पर्धा करना उन्हें प्रेरित करता है। उनकी यह बात दर्शकों के बीच खूब सराही गई।

अवॉर्ड नाइट पर खूब हुई मस्ती और मजाक

कार्यक्रम के दौरान मंच पर हंसी-मजाक का सिलसिला यहीं नहीं रुका। शाहरुख खान ने विधु विनोद चोपड़ा से फिल्म 3 इडियट्स के प्रमोशन के दौरान उनके गुस्से वाले स्वभाव को लेकर भी चुटकी ली। चोपड़ा ने स्वीकार किया कि उन्होंने प्रमोशन के दौरान एक बार सार्वजनिक रूप से अपना आपा खो दिया था। इस पर शाहरुख ने मजाक करते हुए कहा कि ऐसा तो वह अक्सर करते रहते हैं, जिससे पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।

इसके अलावा शाहिद कपूर ने निर्देशक इम्तियाज अली से उनकी फिल्म लव आज कल के एक किरदार को लेकर सवाल पूछकर माहौल और हल्का बना दिया। बातचीत के दौरान निर्देशक ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब देकर माहौल को और दिलचस्प बना दिया। वहीं निर्देशक विशाल भारद्वाज को भी उनके फिल्मों के अनोखे शीर्षकों को लेकर मंच पर हल्के-फुल्के अंदाज में छेड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *