ग्वालियर में बंदूक के बल पर नाच-गाना, VIDEO:युवक ने फिल्मी अंदाज में गोलियां चलाते हुए युवती को नचाया

ग्वालियर में बंदूक के बल पर नाच-गाना, VIDEO:युवक ने फिल्मी अंदाज में गोलियां चलाते हुए युवती को नचाया

ग्वालियर में सोमवार रात 47 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक युवक कुर्सी पर बैठकर फिल्मी अंदाज में राइफल से फायरिंग करते हुए एक युवती से डांस कराता नजर आ रहा है। ये वीडियो बेहट थाना क्षेत्र के रहवाली इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आते ही बेहट थाने की पुलिस रात में ही रहवाली पहुंची, जहां से पता चला कि युवक हस्तिनापुर का है। पुलिस वहां पहुंचकर जानकारी जुटा रही है। वायरल वीडियो में बॉलीवुड मूवी में बाहुबली अंदाज में दिखाए जाने वाले किरदार की स्टाइल में युवक .315 बोर की राइफल लेकर कुर्सी पर बैठा दिखाई दे रहा है। उसके इशारे पर सामने एक युवती डांस कर रही है। इसी दौरान युवक राइफल लोड करता है और रुक-रुककर दो बार फायरिंग करता है। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि गोली चलने के बाद एक नाबालिग बालक मौके पर आता है और खाली खोखा उठाकर वहां से चला जाता है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक फायरिंग करता दिख रहा युवक हस्तिनापुर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस की बेहट थाना टीम रात में ही रहवाली क्षेत्र पहुंची और मौके की तस्दीक की। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और घटना की परिस्थितियों की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक की पहचान की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि जिस राइफल से फायरिंग की गई, उसका लाइसेंस वैध है या नहीं। लाइसेंस और हथियार की वैधानिक स्थिति स्पष्ट होने के बाद संबंधित युवक के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *