VIDEO: ‘धुरंधर 2’ का गाना गाकर छा गया ये सिक्योरिटी गार्ड, लोग बोले-ये है रियल टैलेंट

VIDEO: ‘धुरंधर 2’ का गाना गाकर छा गया ये सिक्योरिटी गार्ड, लोग बोले-ये है रियल टैलेंट

Dhurandhar 2 songs viral video: कभी-कभी हमें मनोरंजन ढूंढना नहीं पड़ता बल्कि खुद हमारे सामने आ जाती है। ऐसी ही एक चपटी खबर आपको बताने वाली हूं, जो अपने काम के दौरान एक और टैलेंट में एक्सपर्ट निकला। बता दें, एक सामान्य सोसायटी की गेट पर खड़ा एक सिक्योरिटी गार्ड अचानक एक मिसाल बन गया। रोज की तरह ही दिन था, लेकिन अचानक उसकी आवाज में गाना सुनकर पूरा माहौल बदल गया। जैसे ही उसने गाना शुरू किया, लोग थम गए और उसकी आवाज सुनने लगे। उसकी आवाज में एक ऐसा जादू दिखा कि वो तुरंत लोगों का दिल जीतने कामयाब रहा।

ना-कोई महंगा सेटअप है, ना लाइटिंग या म्यूजिक सिस्टम है

आप वीडियो में देख सकते है कि एक गार्ड फिल्म ‘धुरंधर’ का फेमस गाना ‘दिल पे जख्म खाते हैं’ गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। ये गाना नुसरत फतेह अली खान का है, जो इन दिनों धुरंधर 2 फिल्म में दोबारा सुनाया जा रहा है और काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, ये गाना गाना आसान नहीं था गाना, लेकिन इस गार्ड ने इतनी सरलता, आत्मविश्वास और इमोशन के साथ इसे गाया कि वीडियो देखते ही लोग हैरान रह गए है और कई यूजर्स ने बोला की ये है रियल टैलेंट।

इतना ही नहीं, गाते हुए उसकी हाथों की भाव-भंगिमाएं और चेहरे के एक्सप्रेशन ने पूरे परफॉर्मेंस को और भी जीवंत और आकर्षक बना दिया। बता दें, इस वीडियो में ना-कोई महंगा सेटअप है, ना लाइटिंग या म्यूजिक सिस्टम बस एक इंसान और उसकी आवाज। तो यही सादगी और असली टैलेंट इसे खास बनाता है।

आवाज और परफॉर्मेंस की हो रही है खूब तारीफे

जैसे ही इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स के साथ ये तेजी से वायरल होने लगा है। साथ ही, इसके कमेंट्स में लोग उसकी आवाज और परफॉर्मेंस की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। तो कई लोग इसे ‘हिडन टैलेंट’ बता रहे हैं और सुझाव दे रहे हैं कि ऐसे लोगों को बड़ा मंच मिलना चाहिए क्योंकि इनकी प्रतिभा किसी पेशेवर से कम नहीं है।

इसमें सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये भी है कि ये गाना इन दिनों चल रही फिल्म ‘धुरंधर 2’ में भी लोकप्रिय है। बता दें, ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और इसका सीक्वल 5 दिसंबर को रिलीज हुई पहली ‘धुरंधर’ फिल्म का हिस्सा है। फिल्म आदित्य धर ने डायरेक्ट की है और इसमें रणवीर सिंह, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स शामिल हैं, जो पुराने गानों के रिमिक्स ने दर्शकों को खूब भाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *