पंचकूला में कबाड़ी की दुकान से सामान-कैश चारी, VIDEO:करीब 10 मिनट में सामान ले गया चोर, CCTV फुटेज में कैद हुआ चेहरा

पंचकूला में कबाड़ी की दुकान से सामान-कैश चारी, VIDEO:करीब 10 मिनट में सामान ले गया चोर, CCTV फुटेज में कैद हुआ चेहरा

हरियाणा के पंचकूला में कबाड़ी की दुकान में घुसकर सामान व कैश चोरी कर लिया। चोरी की पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने CCTV के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचकूला के बुडनपुर निवासी पवन ने बताया कि वह कबाड़ का समान खरीदता व बेचता है। रात के समय वह अपनी दुकान को बंद करके गया था लेकिन सुबह दुकान खोली तो दुकान का सारा समान बिखरा हुआ मिला। उसने चैक करने पर पाया दुकान से एक LCD , गल्ले में रखे सिक्के व कबाड़ के भरे हुए 8 कट्‌टे गायब मिले। जो CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी में देखने पर पता लगा कि एक युवक दुकान में घुसा हुआ है और सभी जगहों पर सामान चेक कर रहा है। उसके बाद आरोपी वहां से सामान लेकर जा रहा है। चल रही है जांच : ASI चिरंजीलाल पंचकूला के सेक्टर-14 थाना पुलिस के जांच अधिकारी ASI चिरंजीलाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *