बिहार सरकार राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके बावजूद कैमूर से दो शिक्षकों के आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो ने शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। देखें,मौके से आई PHOTOS… आइए, सिलसिलेवार पढ़ें पूरा मामला… नशे में शिक्षक पहुंचा स्कूल, पूछने पर रोने लगा पहला मामला भभुआ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पईया का बताया जा रहा है। आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शिक्षक नशे की हालत में लड़खड़ाते और झूमते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब स्कूल के अन्य शिक्षकों ने उनसे परिजनों का नंबर मांगा तो वह कभी हंसने लगे तो कभी रोने लगे। शिक्षक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखा वहीं, कैमूर से ही एक अन्य शिक्षक धर्मेंद्र शर्मा का भी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिक्षक एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षक की पेशेवर आचरण और मर्यादा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। डीईओ बोले- वीडियो वायरल की जांच जारी मामला सामने आने के बाद कैमूर के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) राजन कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि जिले में शिक्षकों के दो अलग-अलग वीडियो वायरल हुए हैं, जिनकी गंभीरता से जांच कराई जा रही है। डीईओ ने स्थापना डीपीओ को मामले की जांच कर तत्काल प्रभाव से उचित और कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षा विभाग में इस तरह की अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिहार सरकार राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके बावजूद कैमूर से दो शिक्षकों के आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो ने शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। देखें,मौके से आई PHOTOS… आइए, सिलसिलेवार पढ़ें पूरा मामला… नशे में शिक्षक पहुंचा स्कूल, पूछने पर रोने लगा पहला मामला भभुआ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पईया का बताया जा रहा है। आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शिक्षक नशे की हालत में लड़खड़ाते और झूमते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब स्कूल के अन्य शिक्षकों ने उनसे परिजनों का नंबर मांगा तो वह कभी हंसने लगे तो कभी रोने लगे। शिक्षक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखा वहीं, कैमूर से ही एक अन्य शिक्षक धर्मेंद्र शर्मा का भी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिक्षक एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षक की पेशेवर आचरण और मर्यादा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। डीईओ बोले- वीडियो वायरल की जांच जारी मामला सामने आने के बाद कैमूर के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) राजन कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि जिले में शिक्षकों के दो अलग-अलग वीडियो वायरल हुए हैं, जिनकी गंभीरता से जांच कराई जा रही है। डीईओ ने स्थापना डीपीओ को मामले की जांच कर तत्काल प्रभाव से उचित और कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षा विभाग में इस तरह की अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


