कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने यातायात पुलिस से जुड़े अवैध वसूली के एक मामले में कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक गृहरक्षक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक पुलिस अधिकारी फरार है जिसकी तलाश जारी है। मंगलवार सुबह से वायरल हुए वीडियो में सहायक थाना क्षेत्र के मनिहारी मोड़ पर ड्यूटी पर तैनात यातायात थाना के एक पुलिस अधिकारी और एक गृहरक्षक को अवैध वसूली करते देखा गया था। आरोप है कि उन्होंने एक बाइक चालक से पॉल्यूशन हेलमेट और लाइसेंस फेल होने को लेकर 5000 चालान काटने की बात कहीं। मौके से आई 2 तस्वीरें… चालान न काटने के बदले 200 रुपये की मांग की
सिपाही जी द्वारा ₹500 देने पर मामला रफा दफा करने की बात कही गई। लेकिन फिर वरीय अधिकारी ने चालान न काटने के बदले 200 रुपये की मांग की और उसे पास की चाय की दुकान पर जमा करवाया। वीडियो सामने आने के बाद कटिहार के पुलिस उपाधीक्षक, यातायात सद्दाम हुसैन ने तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित पुलिस अधिकारी और गृहरक्षक के खिलाफ सहायक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में गृहरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। कटिहार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। पुलिस जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने यातायात पुलिस से जुड़े अवैध वसूली के एक मामले में कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक गृहरक्षक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक पुलिस अधिकारी फरार है जिसकी तलाश जारी है। मंगलवार सुबह से वायरल हुए वीडियो में सहायक थाना क्षेत्र के मनिहारी मोड़ पर ड्यूटी पर तैनात यातायात थाना के एक पुलिस अधिकारी और एक गृहरक्षक को अवैध वसूली करते देखा गया था। आरोप है कि उन्होंने एक बाइक चालक से पॉल्यूशन हेलमेट और लाइसेंस फेल होने को लेकर 5000 चालान काटने की बात कहीं। मौके से आई 2 तस्वीरें… चालान न काटने के बदले 200 रुपये की मांग की
सिपाही जी द्वारा ₹500 देने पर मामला रफा दफा करने की बात कही गई। लेकिन फिर वरीय अधिकारी ने चालान न काटने के बदले 200 रुपये की मांग की और उसे पास की चाय की दुकान पर जमा करवाया। वीडियो सामने आने के बाद कटिहार के पुलिस उपाधीक्षक, यातायात सद्दाम हुसैन ने तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित पुलिस अधिकारी और गृहरक्षक के खिलाफ सहायक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में गृहरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। कटिहार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। पुलिस जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।


