TI ने ई-रिक्शा चालक पर बरसाए थप्पड़, मारपीट का वीडियो वायरल

TI ने ई-रिक्शा चालक पर बरसाए थप्पड़, मारपीट का वीडियो वायरल

Indore News : मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर के द्वारकापुरी में एक पुलिसकर्मी की गुंडई ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उटाता एक वीडियो शहर में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक थाना प्रभारी मनीष मिश्रा एक ई-रिक्शा चालक की सरेआम थप्पड़ जड़ते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि, सड़क पर यातायात बाधित होने के दौरान थाना प्रभारी द्वारा ई-रिक्शा चालक से मारपीट की गई है। लेकिन सवाल ये है कि, क्या ट्रैफिक संभालने का तरीका राहगीरों के साथ मारपीट है? क्या कानून व्यवस्था कायम रखने के नाम पर किसी आम नागरिक पर हाथ उठाना जायज है?

वायरल हुआ मारपीट का वीडियो

सामने आए वीडियो को लेकर दावा है कि, थाना प्रभारी ऑटो चालक को लगातार थप्पड़ जड़ते दिख रहे हैं। वहीं, हा तो ये भी जा रहा है कि, इससे पहले एक बाइक सवार को भी उन्होंने थप्पड़ जड़े थे। यानी गुस्सा सिर्फ एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि सड़क पर मौजूद लोगों पर उतारता दिखाई दे रहा है। वीडियो में थाना प्रभारी का आक्रोश साफ नजर आ रहा है। ये रवैया पुलिस की छवि को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। हालांकि, मामला सामने आने के बाद से थाना प्रभारी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। कुछ मीडिया हाउसेस भी मनीष मिश्रा को कॉल करने का दावा कर रहे हैं। लेकिन, उनका कॉल भी न रिसीव होने की जानकारी सामने आई है। देखना ये है कि, अब इस मामले की जांच और कार्रवाई को लेकर वरिष्ठ अफसर क्या एक्शन लेते हैं। फिलहाल, सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *