प्रागराज में 34 लाख के जेवरात चोरी का वीडियो:CCTV में कैद हुई चोरी की लाइव तस्वीरें, सोने-चांदी के जेवरात ले गया बदमाश

प्रागराज में 34 लाख के जेवरात चोरी का वीडियो:CCTV में कैद हुई चोरी की लाइव तस्वीरें, सोने-चांदी के जेवरात ले गया बदमाश

प्रयागराज में एक आभूषण की दुकान से चोरी का CCTV फुटेज सामने आया है। शहर के चौक में स्थित मीरगंज इलाके के सर्राफा बाजार में इस चोरी को अंजाम दिया गया। आभूषण की एक दुकान का शटर काटकर अज्ञात बदमाश दुकान में रखे 34 लाख के सोने चांदी के जेवरात उठा ले गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। शातिर चोर मोबाइल की रोशनी में गहनों को निकलाता है, उन्हें छांटता है। वह काफी वक्त लगाता है ये देखने के लिए कौन से गहने महंगे वाले हैं। सीसीटीवी के नजरिये से देखें तो चोर बड़े ही आराम से वारदात को अंजाम देता नजर आता है। वह गहने के बाक्स को आराम से देख देख कर उसे एक झोले में रख्ता है। सीसीटीव के आधार पर कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। घटना 26 जनवरी की है। जब पूरा शहर गणतंत्र दिवस की छुटि्टयों में मशगूल था। लोग देश की आजादी पर जश्न मना रहे थे तभी प्लानिंग के तहत वारदात अंजाम दी गई। भोर में करीब 4 बजे दुकान से लाखों का सामान उड़ाया गया। शातिर जानता था कि ये वक्त गहरी नीदं का है। 34 लाख के जेवरातों की चोरी कारोबारी सेजल अनिकेत के यहां हुई है। यह चौक के कारोबारियों में एक हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *