स्टेज पर बोलते हुए निकले थाईलैंड की मॉडल के ‘दांत’, Video हुआ वायरल

स्टेज पर बोलते हुए निकले थाईलैंड की मॉडल के ‘दांत’, Video हुआ वायरल

Miss Grand Thailand contestant teeth fall out on stage: ग्लैमर की दुनिया में अक्सर सब कुछ परफेक्ट दिखने की होड़ रहती है, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसी अलग सी घटनाएं हो जाती हैं जो किसी भी कलाकार के लिए बुरे सपने जैसी हो सकती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ ‘मिस ग्रैंड थाईलैंड 2026’ के भव्य मंच पर, जहां एक मॉडल लाइव शो के दौरान एक बेहद अजीबोगरीब ‘ऊप्स मोमेंट’ (Oops Moment) का शिकार हो गई। जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए कमेंट की लाइन लग गई। हर कोई हैरान रह गया। वहीं कई लोगों की हंसी छूट गई। लेकिन इस घटना के बाद मॉडल ने जिस तरह से खुद को संभाला, उसने उन्हें रातों-रात एक ‘रियल लाइफ हीरो’ बना दिया है।

स्टेज पर अचानक गिर गए मॉडल के ‘नकली दांत’ (Miss Grand Thailand contestant teeth fall out on stage)

यह वाकया मिस ग्रैंड थाईलैंड 2026 की प्रतियोगिता के दौरान का है, जिसमें देशभर की खूबसूरत मॉडल हिस्सा ले रही थीं। कंटेस्टेंट कमोलवन चानागो (Kamolwan Chanago) जब अपना परिचय देने के लिए स्टेज के केंद्र में पहुंचीं, तो अचानक उनके नकली दांत (डेंटल फिक्स्चर) उनके मुंह से बाहर की तरफ गिर पड़े। किसी भी मॉडल के लिए नेशनल टेलीविजन और हजारों दर्शकों के सामने ऐसा होना बेहद शर्मिंदगी भरा हो सकता था, लेकिन कमोलवन ने हार नहीं मानी।

Miss Grand Thailand contestant teeth fall out on stage

शर्मिंदगी को बनाया अपनी ताकत (Thailand contestant Kamolwan Chanago)

जैसे ही दांत गिरे, कमोलवन ने एक सेकंड के लिए भी अपना आपा नहीं खोया। उन्होंने बहुत ही सहजता से पीछे मुड़कर अपने दांतों को ठीक किया, एक प्यारी सी मुस्कान दी और अपना परिचय और रैंप वॉक वैसे ही जारी रखी जैसे कुछ हुआ ही न हो। उनके चेहरे पर न तो कोई घबराहट थी और न ही कोई झिझक। उन्होंने अपनी इस शारीरिक कमी को अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लिया और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना राउंड पूरा किया।

सोशल मीडिया पर हो रही है जमकर तारीफ (Kamolwan Chanago Praised Social Media People)

इस घटना का वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों ने कमोलवन के कॉन्फिडेंस को सलाम करना शुरू कर दिया। ‘द अर्बन हेराल्ड’ द्वारा साझा किए गए इस वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, “इसे कहते हैं असली धमाकेदार वापसी!” वहीं एक अन्य यूजर ने भावुक होते हुए कहा, “कितना खूबसूरत मंजर है! एक महिला जो अपनी शारीरिक स्थिति की परवाह किए बिना, पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा कर रही है। वाकई काबिले-तारीफ!”

कमोलवन ने स्टेज पर खुद को किया साबित

अक्सर देखा जाता है कि ऐसे मोमेंट्स के बाद सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं, लेकिन कमोलवन के मामले में बिल्कुल उल्टा हुआ। उन्होंने साबित कर दिया कि खूबसूरती सिर्फ बाहरी दिखावे में नहीं, बल्कि आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में होती है। आज वह उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन गई हैं जो अपनी किसी न किसी कमी की वजह से समाज का सामना करने से डरते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *