खूंखार कुत्ते के आतंक का VIDEO, 27 सेकंड में 4 को काटा, कुर्सी मारकर भी नहीं रुका

खूंखार कुत्ते के आतंक का VIDEO, 27 सेकंड में 4 को काटा, कुर्सी मारकर भी नहीं रुका

MP news: मध्य प्रदेश के इंदौर से आया एक वीडियो आपको हैरान कर देगा। महू के किशनगंज थाना क्षेत्र के केवटी गांव में चाय की चुस्की ले रहे चार दोस्तों पर अचानक एक कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ता ने एक व्यक्ति के गले पर अपने दांतों से हमला किया। उसने करीब 30 सेकंड के अंदर कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

घायलों का इलाज अभी सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में कुत्तों की संख्या बढ़ने से डॉग बाईट के कई केस सामने आ रहे है। मामला शुक्रवार शाम का है लेकिन वीडियो शनिवार को वायरल हुआ।

कुत्ते ने अचानक किया हमला

वायरल वीडियो (Dog Attack Video Viral) क्लिप 27 सेकंड लंबी है। वीडियो में दिखता है कि फारूक, अरमान, शाकिर और मलिक पटेल सहित अन्य लोग घर के आंगन में कुर्सी और खटिया पर बैठकर चाय पी रहे थे। अचानक खेतों की दिशा से घूमता हुआ एक कुत्ता युवकों के पास आता है। जैसे ही वह टहलता है वह अचानक कुर्सी पर बैठे आदमी की गर्दन पर झपटता है। आदमी किसी तरह उसे पीछे धकेलता है। फिर कुत्ता थोड़ी दूर जाता है मुख्य द्वार के पास खड़े एक आदमी की ओर दौड़ता है उस पर हमला करता है और उसे घायल कर देता है।

फिर कुत्ता उसी पहले व्यक्ति के पास लौटता है जिसे उसने काटा था। पहला आदमी आत्मरक्षा में कुत्ते पर कुर्सी से हमला करने की कोशिश करता है लेकिन कुत्ता उस पर छलांग लगाता रहता है और हमला करता रहता है। आदमी कुत्ते पर इतनी जोर से वार करता है कि कुर्सी दो टुकड़ों में टूट जाती है। कुत्ते पर लोगों ने कुर्सी, ईंट और लाठी सबसे वार किया लेकिन वह हमला करता रहा। इसके बाद, कुत्ता गेट से बाहर भागने से पहले एक और व्यक्ति पर हमला करता है। पूरी घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

युवकों को चल रहा इलाज

मिली जानकारी के अनुसार, चारों युवकों का इलाज गांव के अस्पताल में जारी है। उन्हें रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है की इलाके में पहले से तेंदुआ का मूवमेंट है जिसके कारण बच्चों को बाहर भेजने से डर लगता है। अब कुत्तों के काटने के भी मामले लगातार बढ़ रहे है। गर्मी की शुरुआत के साथ ही महू कैंट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कुत्तों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

लगातार बढ़ रहे मामले

अस्पताल सूत्रों के अनुसार प्रतिदिन 15 से अधिक मरीज कुत्ते के काटने के मामले में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इधर ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा और आक्रामक कुत्तों को पकडऩे के लिए अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। (MP news)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *