जयपुर में दिनदहाड़े युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल:महिला सुरक्षा पर उठे सवाल, टैक्सी-बाइक पर बैठी लड़की के पास आकर युवक ने की गलत हरकत

जयपुर में दिनदहाड़े युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल:महिला सुरक्षा पर उठे सवाल, टैक्सी-बाइक पर बैठी लड़की के पास आकर युवक ने की गलत हरकत

राजधानी जयपुर की सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली एक घटना सामने आई है। शहर में टैक्सी-बाइक पर बैठी एक युवती के साथ कुछ बाइक सवार युवकों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बाइक को युवती के बेहद करीब लाकर चला रहे थे और बार-बार इशारे कर उसे डराने और गलत तरीके से असहज करने की कोशिश कर रहे थे। हैरानी की बात यह भी रही कि बाइक सवार किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे उनकी लापरवाही और बेखौफ अंदाज साफ नजर आया। दिनदहाड़े वारदात से लोगों में आक्रोश दिनदहाड़े हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। कई यूजर्स ने वीडियो शेयर कर आरोपियों की जल्द पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। कांग्रेस ने सरकार को घेरा मामले को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर राज्य सरकार पर निशाना साधा। पार्टी की पोस्ट में लिखा गया—
“सरकार और सुरक्षा दोनों गायब, राजस्थान में बीजेपी का कुशासन कायम।” कांग्रेस ने जयपुर के महेश नगर में युवक से मारपीट और युवती से छेड़छाड़ की घटना को महिला सुरक्षा से जोड़ते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और आरोपियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी गई है। मुहाना थाना प्रभारी गुरू भूपेंद्र सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो इस्कॉन रोड, न्यू सांगानेर का है। जल्द ही युवकों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल यह घटना एक बार फिर जयपुर शहर में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। दिनदहाड़े सड़क पर इस तरह की हरकत ने आम लोगों में डर और गुस्सा दोनों बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में लड़की से छेडछाड़ होना पाया गया है। जिसकी जांच की जा रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *