मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल:गाड़ी पर रखी शराब की बोतल; ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश

मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल:गाड़ी पर रखी शराब की बोतल; ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश

मुजफ्फरपुर में बिहार सरकार की एक गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन वायरल वीडियो में एक युवक को सरकारी गाड़ी का निजी इस्तेमाल करते हुए देखा जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। वायरल तस्वीरों में दिख रहे गाड़ी पर ‘चेयरमैन तिमुल, बिहार गवर्नमेंट’ लिखा हुआ है। कहा जा रहा है कि इस सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल तिमुल (मुजफ्फरपुर डेयरी) की वर्तमान अध्यक्ष सुशीला देवी के परिवार के सदस्यों की ओर से निजी काम या रसूख दिखाने के लिए किया जा रहा था। स्थानीय जानकारी के अनुसार, यह मामला पूर्व अध्यक्ष के बेटे गोविंद यादव से जुड़ा बताया जा रहा है। ग्रामीण एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए वीडियो के संज्ञान में आते ही ग्रामीण एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन अब यह पता लगा रहा है कि संबंधित सरकारी गाड़ी आधिकारिक रूप से किसके नाम पर आवंटित है और किन परिस्थितियों में एक व्यक्ति इसका उपयोग कर रहा था। सरकारी नियमों के अनुसार, पद के लिए आवंटित गाड़ी का उपयोग केवल आधिकारिक कार्यों के लिए ही किया जा सकता है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। एसपी ने निर्देश दिया है कि वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीण एसपी के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी और कानून सम्मत कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल, इस पूरे विवाद पर न तो तिमुल प्रबंधन की ओर से और न ही संबंधित परिवार की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर मुजफ्फरपुर तिमुल के अध्यक्ष के बेटे का आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल हो रहा है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने कहा कि तिमुल की अध्यक्ष सुशीला देवी के बेटे गोविंद के वीडियो वायरल होने की बात कही जा रही है। मुजफ्फरपुर में बिहार सरकार की एक गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन वायरल वीडियो में एक युवक को सरकारी गाड़ी का निजी इस्तेमाल करते हुए देखा जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। वायरल तस्वीरों में दिख रहे गाड़ी पर ‘चेयरमैन तिमुल, बिहार गवर्नमेंट’ लिखा हुआ है। कहा जा रहा है कि इस सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल तिमुल (मुजफ्फरपुर डेयरी) की वर्तमान अध्यक्ष सुशीला देवी के परिवार के सदस्यों की ओर से निजी काम या रसूख दिखाने के लिए किया जा रहा था। स्थानीय जानकारी के अनुसार, यह मामला पूर्व अध्यक्ष के बेटे गोविंद यादव से जुड़ा बताया जा रहा है। ग्रामीण एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए वीडियो के संज्ञान में आते ही ग्रामीण एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन अब यह पता लगा रहा है कि संबंधित सरकारी गाड़ी आधिकारिक रूप से किसके नाम पर आवंटित है और किन परिस्थितियों में एक व्यक्ति इसका उपयोग कर रहा था। सरकारी नियमों के अनुसार, पद के लिए आवंटित गाड़ी का उपयोग केवल आधिकारिक कार्यों के लिए ही किया जा सकता है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। एसपी ने निर्देश दिया है कि वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीण एसपी के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी और कानून सम्मत कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल, इस पूरे विवाद पर न तो तिमुल प्रबंधन की ओर से और न ही संबंधित परिवार की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर मुजफ्फरपुर तिमुल के अध्यक्ष के बेटे का आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल हो रहा है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने कहा कि तिमुल की अध्यक्ष सुशीला देवी के बेटे गोविंद के वीडियो वायरल होने की बात कही जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *