मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र में झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोगों ने बदसलूकी की। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक और दुर्व्यवहार करती दिख रही है। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। यह घटना प्रहलादपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 की है। जानकारी के अनुसार, इस वार्ड में एक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। प्रशासन ने इस विवादित जमीन पर निर्माण कार्य पर पहले ही रोक लगा रखी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि विवादित स्थल पर रोक के बावजूद निर्माण काम जारी है। सूचना मिलने पर मुसहरी थाना की एक टीम मौके पर पहुंची और निर्माण काम रुकवाने का प्रयास किया। जब पुलिस ने मौके पर मौजूद एक महिला और एक पुरुष से निर्माण जारी रखने का कारण पूछा, तो वे भड़क गए। पुलिस ने निर्माण काम कराया बंद इसी दौरान वहां मौजूद महिला और एक आदमी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ अमर्यादित व्यवहार करना शुरू कर दिया। महिला के उग्र व्यवहार को देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। हालांकि, पुलिस ने संयम बरतते हुए स्थिति को संभाला और काफी मशक्कत के बाद निर्माण काम बंद करवाया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे ने इसे गंभीरता से लिया है। मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम सरकारी काम के निपटारा और जमीन विवाद की जांच के लिए मौके पर गई थी। उन्होंने पुष्टि की कि पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया गया है, जो पूरी तरह गलत है। मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र में झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोगों ने बदसलूकी की। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक और दुर्व्यवहार करती दिख रही है। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। यह घटना प्रहलादपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 की है। जानकारी के अनुसार, इस वार्ड में एक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। प्रशासन ने इस विवादित जमीन पर निर्माण कार्य पर पहले ही रोक लगा रखी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि विवादित स्थल पर रोक के बावजूद निर्माण काम जारी है। सूचना मिलने पर मुसहरी थाना की एक टीम मौके पर पहुंची और निर्माण काम रुकवाने का प्रयास किया। जब पुलिस ने मौके पर मौजूद एक महिला और एक पुरुष से निर्माण जारी रखने का कारण पूछा, तो वे भड़क गए। पुलिस ने निर्माण काम कराया बंद इसी दौरान वहां मौजूद महिला और एक आदमी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ अमर्यादित व्यवहार करना शुरू कर दिया। महिला के उग्र व्यवहार को देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। हालांकि, पुलिस ने संयम बरतते हुए स्थिति को संभाला और काफी मशक्कत के बाद निर्माण काम बंद करवाया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे ने इसे गंभीरता से लिया है। मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम सरकारी काम के निपटारा और जमीन विवाद की जांच के लिए मौके पर गई थी। उन्होंने पुष्टि की कि पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया गया है, जो पूरी तरह गलत है।


