बक्सर जिले के बगेन गोला थाना में तैनात दारोगा मनीष कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दारोगा एक महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में दारोगा मनीष कुमार महिला डांसर को गोद में बैठाकर डीजे पर बज रहे भोजपुरी गाने पर नाचते हुए उसे बाहों में जकड़े हुए हैं। यह कार्यक्रम किसी निजी समारोह जैसा प्रतीत हो रहा है, हालांकि यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। होली जैसे बड़े त्योहार को देखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। ऐसे समय में एक जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारी का इस तरह का वीडियो सामने आना विभागीय मर्यादा पर सवाल खड़े कर रहा है। पुलिसकर्मियों को अनुशासन और मर्यादा का पालन करने की सख्त हिदायत दी जाती है, जिसके मद्देनजर इस मामले को गंभीर माना जा रहा है। SP ने संज्ञान में लिया मामला मामले को लेकर बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आते ही जांच के आदेश दे दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को वीडियो की सत्यता, स्थान और परिस्थितियों की जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित दारोगा के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पूरे जिले में इस मामले को लेकर चर्चाएं जारी हैं। सभी की निगाहें अब जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं और यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है। बक्सर जिले के बगेन गोला थाना में तैनात दारोगा मनीष कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दारोगा एक महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में दारोगा मनीष कुमार महिला डांसर को गोद में बैठाकर डीजे पर बज रहे भोजपुरी गाने पर नाचते हुए उसे बाहों में जकड़े हुए हैं। यह कार्यक्रम किसी निजी समारोह जैसा प्रतीत हो रहा है, हालांकि यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। होली जैसे बड़े त्योहार को देखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। ऐसे समय में एक जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारी का इस तरह का वीडियो सामने आना विभागीय मर्यादा पर सवाल खड़े कर रहा है। पुलिसकर्मियों को अनुशासन और मर्यादा का पालन करने की सख्त हिदायत दी जाती है, जिसके मद्देनजर इस मामले को गंभीर माना जा रहा है। SP ने संज्ञान में लिया मामला मामले को लेकर बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आते ही जांच के आदेश दे दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को वीडियो की सत्यता, स्थान और परिस्थितियों की जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित दारोगा के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पूरे जिले में इस मामले को लेकर चर्चाएं जारी हैं। सभी की निगाहें अब जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं और यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है।


